“भदोही: डीएम-एसपी ने कांवड़ यात्रा रूट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी”

जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी द्वारा श्रावण मास/कांवड़ यात्रा को सुरक्षित/सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जनपद भदोही अंतर्गत कांवड़ मार्गों प्रयागराज बॉर्डर(भीटी) आदि स्थानों का भ्रमण/निरीक्षण कर पुलिस प्रंबंधन रूट डायवर्जन/यातायात व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। कांवड़ यात्रा रुट व बैरियर ड्यूटी चेक कर ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को कांवड़ यात्रा हेतु निर्धारित उत्तरी लेन पर वाहनों के आवागमन पर पूर्णतया रोक लगाने हेतु दिए गए निर्देश।
जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सभी खाद्य पदार्थ दुकानदारों को सख्त निर्देशित किया कि निर्धारित रेट सूची सहित ताजा व शुद्ध खाद्य पदार्थ ही बेचें। किचेन में भी पर्याप्त साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करें। मिलावटी, अपमिश्रण या बासी खाद्य पदार्थ पाए जाने पर दुकान को सीज करते हुए विधिक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने निरीक्षण के दौरान कहा कि कांवड़ यात्रा के निर्धारित मार्गो, शिविरों व शिवालयों के पास गंदगी‌ न हो, पेय जलापूर्ति व रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था हो। सभी नगरीय निकाय व विकासखंड सफाई व्यवस्था और पेय जलापूर्ति का विशेष ध्यान रखें। कावड़ यात्रा मार्गों और शिवालयों के पास श्रद्धालुओं को संचारी रोगों, मच्छर जनित बीमारियों से बचाने के लिए चूना, ब्लीचिंग पाउडर और दवा का छिड़काव कराए ।कांवड़ यात्रा मार्गों पर विद्युत व्यवस्था, लाइन और पोल व्यवस्थित रहे, बिजली के स्पर्शाघात से कोई घटना घटित न हो, इसके लिए सभी प्रबंध किए जाएं। डीएम ने शिवालयों, पूजास्थल परिसरो व इसके आस पास क्षेत्रों में तथा वहां को जाने वाली सड़कों, गलियों की बेहतर साफ सफाई, पेय जलापूर्ति के साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए। कांवड़ यात्रा मार्गों और शिवालियों के पास मोबाइल टॉयलेट स्थापित किए जाएं, मार्गों पर पड़ने वाले सार्वजनिक और सामुदायिक शौचालयों की साफ सफाई पर ध्यान दें। कांवड़ यात्रा मार्गों वाले सभी नगरीय निकायों में क्विक रिस्पांस टीम को एक्टिव रखें। कूड़ा कचरा इधर-उधर न फैले कांवड़ यात्रा मार्गों और शिवालियों के पास डस्टबिन रखवाए जाय।
श्रावण मास कावड़ यात्रा के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। सम्पूर्ण जनपदीय राजमार्ग क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने लगाए गये पुलिसकर्मियों की ड्यूटी के साथ सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन एवं ड्यूटी के दौरान कर्तव्य पालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कांवरियों के लिए आरक्षित राष्ट्रीय राजमार्ग के उत्तरी लेन पर किसी भी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्णतयाः प्रतिबंध लगाया गया है। वाहनों को रोके जाने के दौरान किसी भी व्यक्ति के साथ दुर्व्यवहार न किए जाने निर्देश दिये गए। समस्त जोनल/सेक्टर प्रभारियों व संबंधित सेक्टर के चेकिंग अधिकारियों को ड्यूटियों की पॉइंटवार चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Posts

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम

कार्रवाई के इंतजार में धर्य का बांध टूटा किसानों का फूटा गुस्सा बिंदकी ललौली मार्ग पर भाकियू ने दिया धरना, घंटों लगा जामगौरी में मंदिर मार्ग से अतिक्रमण हटाने और…

कांठ में तेंदुए का आतंक, महिला पर हमला; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

कांठ में तेंदुए का आतंक, महिला पर हमले के बाद वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यूमुरादाबाद। कांठ क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

कटनी में युवक का अपहरण, बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई; सिगरेट से दागने का आरोप, 2 गिरफ्तार—2 फरार

कटनी में युवक का अपहरण, बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई; सिगरेट से दागने का आरोप, 2 गिरफ्तार—2 फरार

घर के पीछे बाड़ी में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने दबोचा आरोपी

घर के पीछे बाड़ी में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने दबोचा आरोपी

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम