देवास शराब कांड: उमंग सिंघार ने की मृतकों के परिवारों को 25 लाख मुआवजे की मांग

देवास जिले के चंदाना और बिंजाना गांव में हुई मौतों के बाद सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के दौरे के बाद अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मृतकों के परिजनों से मिलने गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और प्रत्येक मृतक के परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।
उमंग सिंघार ने प्रदेश में जहरीली शराब से हो रही मौतों को लेकर सरकार और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में कई वर्षों से अवैध शराब का कारोबार चल रहा है और आबकारी विभाग की मिलीभगत के बिना ऐसा संभव नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सागर के बाद अब देवास में भी ऐसी स्थिति सामने आई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले में तत्काल संज्ञान लेने की मांग करते हुए बताया कि उनकी मुख्यमंत्री से फोन पर बात हुई है और उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है।

Related Posts

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

सर्व समाज ने किया खड़गे का पुतला दहन कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता श्री के ऊपर की गई अशोभनीय टिप्पणी को…

देवास: अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, विनोद जायसवाल सहित 10 गिरफ्तार; ₹7.25 लाख का माल जब्त

चंदाना के विनोद जायसवाल सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, 7.25 लाख का मश्रुका जब्त वरना कार से मिली देशी शराब की 6 पेटियां, 10 मोबाइल और 10 हजार रुपए नकद भी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

देवास शराब कांड: उमंग सिंघार ने की मृतकों के परिवारों को 25 लाख मुआवजे की मांग

देवास शराब कांड: उमंग सिंघार ने की मृतकों के परिवारों को 25 लाख मुआवजे की मांग

देवास: अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, विनोद जायसवाल सहित 10 गिरफ्तार; ₹7.25 लाख का माल जब्त

देवास: अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, विनोद जायसवाल सहित 10 गिरफ्तार; ₹7.25 लाख का माल जब्त

कटनी में जीतू पटवारी के तीखे तेवर, खनन माफिया और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

जनता के पैसे का हिसाब! मध्यप्रदेश में 392 अधिकारियों पर कार्रवाई

बहोरीबंद पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो 264 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार