“गरौठा कोतवाली प्रभारी सुरजीत सिंह को भावभीनी विदाई, एरच में नई तैनाती”

गरौठा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरजीत सिंह को भावभीनी विदाई, एरच में नई तैनाती पर दी शुभकामनाएं

गरौठा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरजीत सिंह का स्थानांतरण थाना प्रभारी निरीक्षक एरच के पद पर होने पर शनिवार को कोतवाली परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कोतवाली गरौठा के समस्त पुलिसकर्मियों, नगर के संभ्रांत नागरिकों एवं पत्रकारों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर तथा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी।
कोतवाली गरौठा में उनका कार्यकाल लगभग छह माह का रहा। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, जनसहयोग को बढ़ावा देने तथा निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्यशैली से अपनी अलग पहचान बनाई। उनके कार्यकाल की सभी ने सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन किया।
विदाई समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके सफल कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के अंत में प्रभारी निरीक्षक सुरजीत सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों, नगरवासियों एवं पत्रकारों का स्नेह, सहयोग और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Posts

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

संदीप मौर्य✍️ कटनी। यूजीसी से जुड़े मुद्दों और विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज के संगठनों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर चल रहे…

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

कटनी। शहर की दुबे कॉलोनी में गणपति पंडाल लगाने के लिए सड़क पर स्थान तय करने को लेकर मंगलवार रात दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। पंडाल…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

कटनी में युवक का अपहरण, बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई; सिगरेट से दागने का आरोप, 2 गिरफ्तार—2 फरार

कटनी में युवक का अपहरण, बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई; सिगरेट से दागने का आरोप, 2 गिरफ्तार—2 फरार

घर के पीछे बाड़ी में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने दबोचा आरोपी

घर के पीछे बाड़ी में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने दबोचा आरोपी

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम