“बाराबंकी: जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी किट वितरित, शिक्षा के लिए बढ़ाया हौसला”

बाराबंकी — बेड़ियन टोला, खेवली
आज बेड़ियन टोला, खेवली में टचवुड वेलफेयर सोसायटी की अध्यक्ष शहाना सिद्दीकी जी द्वारा उन बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया, जो आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए मेहनत कर रहे हैं।

इस अवसर पर बच्चों को कॉपी, पेंसिल एवं अन्य आवश्यक स्टेशनरी की किट वितरित की गई। हमारा प्रयास है कि आर्थिक मजबूरियों के बावजूद बच्चों के हौसले की अफ़ज़ाई हो और उनके सपनों को आगे बढ़ने की ताक़त मिले।

इस अवसर पर बारा समाज राष्ट्रीय संयोजक एवं गनौरा प्रधान तुफैल भाई, राजेश खलीफ़ा जी, ज़िला संयोजक बारा समाज श्यामलाल जी जिला अध्यक्ष बारा समाज पप्पू भाई , अनूप कुमार जी एवं आर्यन गौतम सहित अनेक सम्मानित साथी मौजूद रहे।

बच्चों के चेहरे की खुशी और उनकी पढ़ने की ललक ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है। इन्हीं छोटे-छोटे प्रयासों से एक बेहतर, शिक्षित और संवेदनशील समाज की नींव रखी जा सकती है।

शुक्रिया बाराबंकी -ज़िंदाबाद बाराबंकी

Related Posts

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

संदीप मौर्य✍️ कटनी। यूजीसी से जुड़े मुद्दों और विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज के संगठनों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार पर चल रहे…

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

कटनी। शहर की दुबे कॉलोनी में गणपति पंडाल लगाने के लिए सड़क पर स्थान तय करने को लेकर मंगलवार रात दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। पंडाल…

Leave a Reply

OTHER NEWS

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

यूजीसी विरोध में आंदोलन तेज, 18 सितंबर को आत्मदाह की चेतावनी

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

गणपति पंडाल लगाने को लेकर गरमाया माहौल, दुबे कॉलोनी में दो पक्ष आमने-सामने; पुलिस ने कराया शांत

कटनी में युवक का अपहरण, बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई; सिगरेट से दागने का आरोप, 2 गिरफ्तार—2 फरार

कटनी में युवक का अपहरण, बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई; सिगरेट से दागने का आरोप, 2 गिरफ्तार—2 फरार

घर के पीछे बाड़ी में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने दबोचा आरोपी

घर के पीछे बाड़ी में उगा रखा था गांजा, पुलिस ने दबोचा आरोपी

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

खेल-खेल में सीखेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 25 से ज्यादा ने लिया प्रशिक्षण

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम

कार्रवाई न होने पर किसानों का फूटा गुस्सा, सड़क पर धरना और घंटों जाम