सर्व समाज ने किया खड़गे का पुतला दहन
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता श्री के ऊपर की गई अशोभनीय टिप्पणी को लेकर सर्व समाज द्वारा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघल के नेतृत्व में मुख्य बाजार मोरी चारबाग में सभी सर्व समाज के पदाधिकारियो द्वारा विरोध प्रदर्शन कर पुतला जलाया गया और खड़गे मुर्दाबाद ,कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद ,सोनिया गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए ।
जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री के पिता के लिए की गई अभद्र भाषा का प्रयोग कांग्रेस की हताशा और राजनीतिक दिवालियेपन का प्रमाण है एक कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा जब यह कहा गया कि मोदी नहीं जाएगा तब खड़गे जी द्वारा कहा गया था मोदी का तो बाप भी जाएगा और यह एक बार नहीं तीन-तीन बार कहा गया अराजकता, गाली गलौज और झूठ कांग्रेस की असली पहचान बन चुका है । सत्ता की हताशा में बोखलाई कांग्रेस अब मर्यादा एवं संस्कारों की सारी सीमाएं लांघ रही है यह सब राहुल गांधी के इशारे पर किया जा रहा है ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी एक जाति विशेष या किसी पार्टी विशेष के प्रधानमंत्री नहीं है यह संपूर्ण देश की सम्पूर्ण 144 करोड़ जनता के प्रधानमंत्री हैं हम सभी सर्व समाज के लोग प्रधानमंत्री के खिलाफ अमानवीय व्यव्हार को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खडगे तुरंत प्रभाव से माफी मांगे अन्यथा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा गुरूद प्रदर्शन में नरेंद्र मोदी विचार मंच के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे
विरोध प्रदर्शन के अवसर पर विष्णु दत्त शर्मा, बालकृष्ण शर्मा , जितेंद्र शर्मा भौट,पंंकज शर्मा, कृष्ण मुरारी शर्मा ,सुनील शर्मा ,पंकज नियोमी देवी सिंह जाट, पवन भाटी, मनीष पहलवान , शैलेंद्र पाराशर भानु सरदार, रमाकांत , , डॉ.वीरेंद्र पचौरी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।





