पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल
वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची
बदायूं। जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक बुजुर्ग की कथित तौर पर ईंट से कुचलकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, बुजुर्ग को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे तीन लोग भी घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में दबंगों पर बुजुर्ग के साथ मारपीट कर ईंट से कुचलकर हत्या करने का आरोप है। घटना के दौरान बुजुर्ग को बचाने पहुंचे तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। वारदात की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही दो थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बुजुर्ग की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना के पीछे की वास्तविक वजह, आरोपियों की भूमिका और अन्य तथ्यों की जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
स्थान: फलेहपुर नगला, थाना वजीरगंज, जिला बदायूं।





