फोस्टर किड्स प्ले स्कूल में प्रवेश उत्सव का आयोजन

भरतपुर शहर स्थित फोस्टर किड्स प्ले स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र के उपलक्ष्य में प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर शिवानी दायमा ने विद्यालय के निदेशक शुभम सक्सेना को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फोस्टर किड्स प्ले स्कूल भरतपुर जिले के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में अपनी पहचान बनाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार, शिष्टाचार एवं राष्ट्रसेवा की भावना का विकास किया जाए, ताकि यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चे भविष्य में देश के जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

विद्यालय के अध्यक्ष रविन्द्र सक्सेना ने भी निदेशक शुभम सक्सेना, विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में 2 से 6 वर्ष तक के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संस्कारों का समुचित वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनके सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त हो सके। इस अवसर पर मुख्य अतिथि को मधु सक्सेना, अरुणा सक्सेना व सौम्या सक्सेना ने गिफ्ट दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Posts

सीएम भजनलाल का कोटा दौरा, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का कोटा दौरा, भाजपा कार्यालय का निरीक्षण और कार्यकर्ता संवाद कोटा, 29 सितंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को कोटा पहुंचे। एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद उनका पहला…

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा

तीनों स्क्रिप्ट को मिलाकर एक लगभग 2–3 मिनट की सिंगल न्यूज़ स्क्रिप्ट तैयार कर दी है। दोहराव हटाकर कोटा, झालावाड़ और अजमेर की बैठकों को एक ही फ्लो में रखा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

गंगा का जलस्तर बढ़ा, संपर्क मार्ग कटा; ग्रामीण परेशान

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

उधमपुर में उखड़ी सड़क से दुकानदार परेशान, कांग्रेस का 10 दिन का अल्टीमेटम

सीएम भजनलाल का कोटा दौरा, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

सीएम भजनलाल का कोटा दौरा, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

चुनाव आयोग के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

चुनाव आयोग के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

भितरवार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 4 जगहों से सैंपल

भितरवार में खाद्य विभाग की छापेमारी, 4 जगहों से सैंपल

बच्चों की गुहार पर गांव में लगी स्ट्रीट लाइट

बच्चों की गुहार पर गांव में लगी स्ट्रीट लाइट