दौसा बस हादसा: इंदौर के 12 यात्री प्रभावित, 2 की मौत की पुष्टि

.राजस्थान के दौसा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में इंदौर और आसपास के क्षेत्रों के लोग भी प्रभावित हुए हैं। हादसे में इंदौर के 12 लोगों की पहचान होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से दो लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। प्रशासन लगातार राहत और समन्वय कार्य में जुटा हुआ है। शिवपुरी से कलेक्टर और एडीएम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है, जबकि इंदौर प्रशासन भी राजस्थान प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है। देखिए ये रिपोर्ट…

वीओ…राजस्थान के दौसा जिले में हुए दर्दनाक बस हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। हादसे में बस में सवार करीब 36 यात्रियों में से अब तक 8 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई यात्री घायल हैं और कुछ लोगों के अब भी लापता होने की जानकारी मिल रही है।

हादसे में इंदौर और आसपास के क्षेत्रों के 12 लोगों की पहचान हुई है। इनमें से दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए शिवपुरी से कलेक्टर और एडीएम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है, ताकि राहत और समन्वय कार्य में तेजी लाई जा सके।

इधर इंदौर में एडीएम रोशन राय लगातार दौसा कलेक्टर के संपर्क में हैं और पल-पल की जानकारी ली जा रही है। प्रशासन इंदौर और आसपास के जिलों के यात्रियों की पहचान करने और उनके परिजनों तक सूचना पहुंचाने में जुटा हुआ है।

इसके लिए तहसीलदारों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि प्रभावित परिवारों से तत्काल संपर्क कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा सके। प्रशासन का कहना है कि जैसे-जैसे आधिकारिक जानकारी सामने आएगी, उसी के अनुसार अपडेट जारी किए जाएंगे।

Related Posts

भरतपुर में नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में, 3.13 लाख मतदाता करेंगे मतदान

भरतपुर, 19 अगस्त। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। भरतपुर जिले में नगर निगम सहित छह नगरपालिकाओं के चुनाव दो…

मुठभेड़ में इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार

लालगंज(मीरजापुर): थाना क्षेत्र के नैड़ी गांव के पास हुए पुलिस के साथ मुठभेड़ में 25,000 रुपये के इनामी गो-तस्कर 27 वर्षीय गुफरान के बाएं पैर में गोली लगी है।घायल गो…

Leave a Reply

OTHER NEWS

भरतपुर में नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में, 3.13 लाख मतदाता करेंगे मतदान

भरतपुर में नगरीय निकाय चुनाव दो चरणों में, 3.13 लाख मतदाता करेंगे मतदान

मुठभेड़ में इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार

मुठभेड़ में इनामी गो-तस्कर गिरफ्तार

‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म का पोस्टर लॉन्च

‘Hum Desh Premi’ शॉर्ट फिल्म का पोस्टर लॉन्च

देवास शहर विकास की कोई योजना नहीं!

देवास शहर विकास की कोई योजना नहीं!

श्रावण सोमवार पर कौशांबी में डीएम-एसपी ने मंदिरों का निरीक्षण किया

श्रावण सोमवार पर कौशांबी में डीएम-एसपी ने मंदिरों का निरीक्षण किया

स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरनगढ़ स्कूल ने रचा गौरवपूर्ण इतिहास

स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरनगढ़ स्कूल ने रचा गौरवपूर्ण इतिहास