गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

संदीप मौर्य ✍️

कटनी। ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम महगवां में घर के भीतर रखे चांदी के जेवर चोरी होने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने चोरी के संदेह में रामकरण यादव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 50 हजार रुपये कीमत की चांदी की पायल और कमर का डोरा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम महगवां निवासी उषा बाई यादव (30) ने 4 नवंबर को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने अपनी चांदी की पायल और कमर का डोरा गेहूं के ड्रम में सुरक्षित रखे थे। 25 अक्टूबर को जब वह जेवर निकालने पहुंची तो दोनों गायब मिले। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 611/26 के तहत बीएनएस की धारा 331(3) एवं 305(ए) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान रामकरण यादव की प्रार्थिया के घर के आसपास संदिग्ध रूप से घूमने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने संदेही से पूछताछ की, जिसमें उसके द्वारा चोरी करना स्वीकार करने की बात पुलिस ने बताई। इसके बाद उसके कब्जे से चोरी गए चांदी के जेवर बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

50 हजार के जेवर बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 8 हजार रुपये कीमत की एक जोड़ी चांदी की पायल और 42 हजार रुपये कीमत का चांदी का कमर डोरा जब्त किया है। बरामद मशरूका की कुल कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपी रामकरण यादव पिता रामकिशन यादव निवासी ग्राम महगवां को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया।

इनकी रही प्रमुख भूमिका: पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। टीम में सउनि जयपाल सिंह, प्रधान आरक्षक दीपक श्रीवास, आरक्षक अजय एवं रंजीत सिंह की प्रमुख भूमिका रही।

Related Posts

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। झिंझरी चौकी पुलिस ने घेराबंदी और पीछा…

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

संदीप मौर्य✍️ कटनी। नरवाई जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने प्रशासन ने अब सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर आशीष तिवारी के प्रतिबंधात्मक आदेश की अनदेखी कर बिना स्ट्रॉ मैनेजमेंट…

Leave a Reply

OTHER NEWS

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

गेहूं के ड्रम में रखे चांदी के गहने गायब, 24 घंटे में ढीमरखेड़ा पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

बिना नंबर की कार, अंदर गांजे का जखीरा! झिंझरी पुलिस ने पकड़ी 50 किलो की खेप

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

अब बिना SMS नहीं चलेगा हार्वेस्टर! कटनी में पहली FIR, चालक-मालिक दोनों कार्रवाई की जद में

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को राहत मिलेगी या बढ़ेंगी मुश्किलें? हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

माधवनगर में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध

भरतपुर: खड़गे की टिप्पणी पर भड़का सर्व समाज, मोरी चारबाग में पुतला दहन कर जताया विरोध