MP पुलिस बैण्ड भर्ती: 5 से 19 अप्रैल तक आवेदन

मध्यप्रदेश पुलिस बैण्ड में आरक्षक पदों पर भर्ती, 5 से 19 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन

एंकर नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश के समस्त जिलों में पुलिस बैण्ड की स्थापना के उद्देश्य से विभिन्न पुलिस इकाइयों में आरक्षक (बैण्ड) पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। जिसको लेकर स्थानीय सातरास्ता पर पुलिस बैण्ड की स्थापना के उद्देश्य से विभिन्न पुलिस इकाइयों में आरक्षक (बैण्ड) पदों पर सीधी भर्ती के लिए कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य किया गया।इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से 5 अप्रैल 2026 से 19 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन केवल एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे और अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

वीओ 01 पुलिस आरआई स्नेहा चंदेल ने बताया कि अभ्यर्थियों को शारीरिक नापतोल के लिए निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। नापतोल की तिथि के बाद किसी भी प्रकार का परीक्षण नहीं किया जाएगा। इसकी सूचना अभ्यर्थियों को ई-मेल, एसएमएस एवं व्हाट्सऐप के माध्यम से दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आधार पंजीयन अनिवार्य है तथा परीक्षा में शामिल होने के लिए मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट लाना आवश्यक होगा।

वीओ 02 यूआईडीएआई द्वारा सत्यापित ई-आधार भी मान्य रहेगा। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों को आधार कार्ड या ई-आधार की प्रति अथवा आधार संख्या/वीआईडी की जानकारी साथ लाना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र में निर्धारित रिपोर्टिंग समय तक ही प्रवेश दिया जाएगा, विलंब से आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। पुलिस आरआई स्नेहा चंदेल ने यह भी बताया कि अभ्यर्थी अपने ऑनलाइन आवेदन क्रमांक के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे, इसलिए आवेदन क्रमांक सुरक्षित रखना आवश्यक है। यह पद राज्य स्तरीय कैडर के अंतर्गत आते हैं और विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण राज्य स्तरीय रोस्टर के अनुसार लागू रहेगा। कुल मिलाकर सैकड़ों पदों पर भर्ती की जाएगी।

बाइट 01 स्नेहा चंदेल आर आई पुलिस लाइन नर्मदापुरम

Related Posts

“कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

कोतमामें 15 जुलाई से भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 18 को मनेगा कृष्ण जन्मोत्सव कोतमा (मध्य प्रदेश):अग्रसेन धाम लाइन उस पार (वार्ड नं. 08) में आगामी 15 जुलाई 2026 से…

“पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

नवाटोला आदेश पेट्रोल पंप पर ग्राहकों की लूट और कर्मचारियों के शोषण के आरोप, कार्रवाई की================== गोंदिया =====गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील अंतर्गत नवाटोला स्थित आदेश पेट्रोल पंप पर ग्राहकों…

Leave a Reply

OTHER NEWS

“कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

“कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

“पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

“पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

“जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर मासूम, ग्रामीणों ने लगाई गुहार”

“जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर मासूम, ग्रामीणों ने लगाई गुहार”

“भाभी की हत्या के अगले दिन आरोपी ने फांसी लगाई”

“भाभी की हत्या के अगले दिन आरोपी ने फांसी लगाई”

“बहराइच में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला”

“बहराइच में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला”

“चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार”

“चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार”