कुंडम मर्डर केस: सिर कुचलकर युवक की हत्या

कुंडम हत्या का सनसनीखेज खुलासा: युवक का सिर कुचलकर नदी में फेंका,

दो आरोपी गिरफ्तार

एंकर-​जबलपुर के कुंडम थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को नदी में ठिकाने लगाने का मामला सामने आया है। मृतक दिलीप पटेल उर्फ मिंटू, जो परियट स्थित एक डेयरी में काम करता था, 29 मार्च को अपनी महिला मित्र अनीता बाई के साथ उसके गांव गया था। वहां अनीता के रिश्तेदारों, अजीत धुर्वे और कैलाश सिंह परस्ते से दिलीप का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों आरोपियों ने मिलकर दिलीप का सिर कुचलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को बाइक पर लादकर 20 किलोमीटर दूर महानदी के महुआई घाट ले गए और लाश को पत्थर व लकड़ियों से दबाकर नदी में फेंक दिया।
​
वही दिलीप के कई दिनों तक लापता रहने पर डेयरी संचालक और परिजनों को संदेह हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जब संदिग्धों से कड़ाई से पूछताछ की और कॉल डिटेल्स खंगाली, तो पता चला कि दिलीप आखिरी बार अजीत और कैलाश के साथ देखा गया था। वही 3 दिन पहले जब महानदी में एक अज्ञात शव मिला, तो उसकी शिनाख्त दिलीप के रूप में हुई। शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने वाले आरोपियों ने सख्ती बरतने पर अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।बताया जा रहा है की अनिता और दिलीप के बीच संबंध थे जिसकी जानकारी अजित और कैलाश को लगी जिसके बाद दोनों ने दिलीप की बेहरहमी से हत्या कर दी।

बाइट–अंजना तिवारी-एएसपी जबलपुर

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज