विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

  • कटनी विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार 22 नवंबर को कटनी जिले की ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण तथा जनसामान्य में इनके प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष बाइक रैली का जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हर सिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर आयोजन किया गया। रैली का आयोजन रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर, तिग्मा तक किया गया। इस दौरान बाइकर्स ने दोनों ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर आमजन को जिले की समृद्ध सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत से परिचित कराया।
    बाइक रैली में जबलपुर से आए 20 बाइकर्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली के प्रारंभ अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत शरीर अभिषेक कुमार ने जबलपुर से आए बाइकर्स का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने एवं पर्यटन प्रभारी श्री कमलेश सैनी ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को ऐतिहासिक धरोहरों के महत्व, उनके संरक्षण एवं आने वाली पीढ़ियों तक इस विरासत को सुरक्षित पहुंचाने का संदेश दिया गया।
    रैली के दौरान प्रतिभागियों को कटनी जिले की यूनेस्को विश्व धरोहर से संबंधित दोनों पुरा संपदाओं के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व की जानकारी दी गई। रूपनाथ धाम एवं कंकाली माता मंदिर, तिग्मा की विशेषताओं से परिचित होते हुए बाइकर्स ने इन स्थलों की स्थापत्य कला, धार्मिक महत्ता एवं ऐतिहासिक पहचान को करीब से जाना।
    जबलपुर से आए 20 सदस्यीय बाइकर्स दल के प्रमुख पवन कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि दोनों ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण उनके लिए बेहद सुखद एवं ज्ञानवर्धक रहा। उन्होंने कहा कि दोनों पुरास्थलों की प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक महत्व एवं विशेषताओं ने उन्हें काफी प्रभावित किया। दल द्वारा ड्रोन कैमरे की सहायता से दोनों पुरास्थलों की आकर्षक वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई, ताकि इन ऐतिहासिक धरोहरों की खूबसूरती और विशेषताओं को व्यापक स्तर पर प्रदर्शित किया जा सके।
    विश्व धरोहर सप्ताह के अवसर पर आयोजित यह बाइक रैली केवल एक भ्रमण कार्यक्रम नहीं, बल्कि जिले की ऐतिहासिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने की एक सार्थक पहल रही। ऐसे आयोजनों से स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं पर्यटकों में अपनी सांस्कृतिक धरोहरों के प्रति जागरूकता बढ़ती है तथा उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहन मिलता है।
  • Related Posts

    तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

    संदीप मौर्य✍️ तेवरी में नारी शक्ति का सम्मान, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

    खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

    कटनी। पुलिस की वर्दी सिर्फ कानून का पालन कराने की पहचान नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता का प्रतीक भी है। कटनी यातायात पुलिस के दो जवानों ने अपनी संवेदनशीलता…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

    कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

    विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

    विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

    स्लीमनाबाद तिराहे के एसबीआई एटीएम के पास हुई वारदात, अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    स्लीमनाबाद तिराहे के एसबीआई एटीएम के पास हुई वारदात, अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    स्लीमनाबाद–बहोरीबंद में अवैध उत्खनन और प्लाटिंग का साम्राज्य! एसडीएम कार्यालय से महज आधा किलोमीटर दूर चल रहा मिट्टी-मुरम का खेल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

    स्लीमनाबाद–बहोरीबंद में अवैध उत्खनन और प्लाटिंग का साम्राज्य! एसडीएम कार्यालय से महज आधा किलोमीटर दूर चल रहा मिट्टी-मुरम का खेल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

    तेवरी के असाटी किराना स्टोर और स्लीमनाबाद की हर्ष ट्रेडिंग कंपनी में मिली अनियमितता, समर्थन मूल्य पर खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती

    तेवरी के असाटी किराना स्टोर और स्लीमनाबाद की हर्ष ट्रेडिंग कंपनी में मिली अनियमितता, समर्थन मूल्य पर खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती

    चार करोड़ का चावल कहां गया? 32 ट्रक गायब, तीन महीने तक सोता रहा विभाग!

    चार करोड़ का चावल कहां गया? 32 ट्रक गायब, तीन महीने तक सोता रहा विभाग!