सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

संदीप मौर्य✍️

कटनी। जिले से फोर्टीफाइड चावल के कथित गबन और परिवहन में बड़े पैमाने पर अनियमितता के मामले में आखिरकार पुलिस कार्रवाई शुरू हो गई है। कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा गठित जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर गुरुवार को मेसर्स भाग्य लक्ष्मी रोड लाइंस, चाकघाट के चार पार्टनरों के खिलाफ रंगनाथनगर पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जांच में 31 ट्रकों में लदे 10,797.18 क्विंटल चावल को निर्धारित गंतव्य तक नहीं पहुंचाने और फर्जी डिलीवरी चालान प्रस्तुत करने का मामला सामने आया है। वहीं, मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक ने संबंधित परिवहनकर्ता फर्म को कटनी जिले में परिवहन कार्य के लिए प्रतिबंधित कर दिया है।

31 ट्रक, 21,765 बोरे और 10,797 क्विंटल चावल का हिसाब गायब

जांच में सामने आया कि कटनी जिले से हरदा, नीमच और इंदौर के लिए भेजे गए 31 ट्रकों में कुल 21,765 बोरे फोर्टीफाइड चावल लोड किए गए थे। इनका कुल वजन 10,797.18 क्विंटल बताया गया है। आरोप है कि परिवहनकर्ता फर्म ने चावल को निर्धारित गंतव्य तक नहीं पहुंचाया। इसके बावजूद कार्यालय में डिलीवरी की पावती के रूप में फर्जी चालान प्रस्तुत किए गए। इस पूरे मामले ने सरकारी खाद्यान्न परिवहन व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चार पार्टनरों के खिलाफ दर्ज हुआ अपराध

कलेक्टर के निर्देश पर जिला आपूर्ति अधिकारी रविकांत सिंह ठाकुर ने रंगनाथनगर थाने में फर्म के चार पार्टनरों दीपक जैन, किशन केशरवानी, शांति मिश्रा और मनोज कुमार तिवारी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(5), 338, 336(3), 340(2) एवं 318(4) के तहत अपराध क्रमांक 500/2026 पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने प्रकरण की विवेचना शुरू कर दी है।

जांच दल ने पकड़ीं अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन की गड़बड़ियां

कलेक्टर द्वारा गठित जांच दल में प्रभारी जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम एवं जिला आपूर्ति अधिकारी रविकांत सिंह ठाकुर, तहसीलदार नजूल आकाश नीरज तथा नागरिक आपूर्ति निगम के कटनी, बड़वारा, विजयराघवगढ़, मझगवां, बहोरीबंद, स्लीमनाबाद और ढीमरखेड़ा के केंद्र प्रभारी शामिल रहे। जांच दल ने परिवहनकर्ता फर्म के कृत्य को निविदा शर्तों का उल्लंघन, धोखाधड़ी और आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत पाया। इसी प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।

2024-25 में हुआ था परिवहन अनुबंध

वित्तीय वर्ष 2024-25 में एलआरटी सामान्य सहलोडिंग, अनलोडिंग, तौल एवं स्टेकिंग कार्य के लिए निर्धारित एसओआर पर परिवहन अनुबंध किया गया था। इसी अनुबंध के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए चावल का परिवहन किया जा रहा था। अब जांच में सामने आई अनियमितताओं के बाद संबंधित फर्म को कटनी जिले में परिवहन कार्य से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

कार्रवाई के बाद भी कई सवाल बरकरार

एफआईआर और परिवहन प्रतिबंध की कार्रवाई बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि 31 ट्रकों में लदा हजारों क्विंटल चावल आखिर कहां गया? फर्जी डिलीवरी चालानों के आधार पर किस स्तर पर पावती स्वीकार की गई? गंतव्य केंद्रों पर चावल की वास्तविक प्राप्ति का सत्यापन किसने किया? क्या इस पूरे मामले में केवल परिवहनकर्ता फर्म की जिम्मेदारी है या विभागीय स्तर पर भी लापरवाही और मिलीभगत की जांच होगी? अब पुलिस विवेचना और विभागीय जांच से ही इन सवालों के जवाब सामने आने की उम्मीद है।

Related Posts

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जंगलों में वन्यजीवों के संरक्षण के दावों के बीच जिले के ग्राम नैंगवा से जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और उसके मांस की बिक्री का मामला…

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए निवार चौकी क्षेत्र में दो रेत से भरे हाइवा वाहनों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने…

Leave a Reply

OTHER NEWS

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश