तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

संदीप मौर्य✍️

स्लीमनाबाद। तेवरी बायपास के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक तेवरी बायपास के पास सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। शव की स्थिति के कारण उसकी पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है।

कौन है मृतक, कहां से आया था और कहां जा रहा था?

इस हादसे में सबसे बड़ा सवाल मृतक की पहचान को लेकर है। फिलहाल युवक की पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी है। वह किस गांव या शहर का रहने वाला था, कहां से आया था और कहां जा रहा था, इस संबंध में भी अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

अब पुलिस के सामने मृतक की पहचान करना और हादसे को अंजाम देकर फरार हुए वाहन चालक तक पहुंचना बड़ी चुनौती है। तेवरी बायपास पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Posts

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

संदीप मौर्य ✍️ कटनी – नगर की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक परंपराओं का प्रतीक श्री बजरंग कटाएघाट मेले का मंगलवार को को श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के वातावरण में प्रारंभ…

स्लीमनाबाद तिराहे के एसबीआई एटीएम के पास हुई वारदात, अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में एटीएम से जुड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ग्राम हरदुआ निवासी एक युवक के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 28…

Leave a Reply

OTHER NEWS

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

स्लीमनाबाद तिराहे के एसबीआई एटीएम के पास हुई वारदात, अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

स्लीमनाबाद तिराहे के एसबीआई एटीएम के पास हुई वारदात, अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

स्लीमनाबाद–बहोरीबंद में अवैध उत्खनन और प्लाटिंग का साम्राज्य! एसडीएम कार्यालय से महज आधा किलोमीटर दूर चल रहा मिट्टी-मुरम का खेल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

स्लीमनाबाद–बहोरीबंद में अवैध उत्खनन और प्लाटिंग का साम्राज्य! एसडीएम कार्यालय से महज आधा किलोमीटर दूर चल रहा मिट्टी-मुरम का खेल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

तेवरी के असाटी किराना स्टोर और स्लीमनाबाद की हर्ष ट्रेडिंग कंपनी में मिली अनियमितता, समर्थन मूल्य पर खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती

तेवरी के असाटी किराना स्टोर और स्लीमनाबाद की हर्ष ट्रेडिंग कंपनी में मिली अनियमितता, समर्थन मूल्य पर खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती