ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

संदीप मौर्य✍️

कटनी। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए निवार चौकी क्षेत्र में दो रेत से भरे हाइवा वाहनों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान क्षमता से अधिक रेत परिवहन करते पाए गए दोनों वाहनों को रोककर दस्तावेजों की जांच की और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 54 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक अनिमेष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा माधवनगर थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में निवार चौकी पुलिस द्वारा 26 नवंबर 2026 को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान हाइवा क्रमांक CG 04 PC 5557 के चालक उमेश यादव (24 वर्ष), निवासी ग्राम शाहनगर तथा हाइवा क्रमांक UP 95 T 0863 के चालक नीलेश यादव (26 वर्ष), निवासी बनेहरा को रोककर जांच की गई। जांच में दोनों वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक रेत भरी होना पाया गया। पुलिस ने संबंधित चालकों के विरुद्ध धारा 113/194(1) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों से कुल 54 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया।

इस कार्रवाई में निवार चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक अंजनी मिश्रा, राजेश कोरी, प्रधान आरक्षक गौरव सेन एवं आरक्षक अरविंद की विशेष भूमिका रही।

Related Posts

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जंगलों में वन्यजीवों के संरक्षण के दावों के बीच जिले के ग्राम नैंगवा से जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और उसके मांस की बिक्री का मामला…

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले से फोर्टीफाइड चावल के कथित गबन और परिवहन में बड़े पैमाने पर अनियमितता के मामले में आखिरकार पुलिस कार्रवाई शुरू हो गई है। कलेक्टर आशीष तिवारी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश