भिंड: पूर्व सैनिक की पत्नी के हत्यारे अब तक फरार

पूर्व सैनिक की पत्नी के हत्यारों का एक साल बाद भी पुलिस नहीं लगा पाई सुराग,
01 साल पूर्व आरोपियों ने पूर्व सैनिक की पत्नी की हत्या कर लूट की वारदात को दिया था अंजाम।

पीड़ित ने 15 अप्रैल को एसपी ऑफिस घेराव की दी चेतावनी,
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

पीड़ित पूर्व सैनिक ने भावुक होकर आत्मदाह की दी धमकी।

एंकर….भिंड जिले के ग्राम कल्याण पुरा के भूतपूर्व सैनिक हरिदास देपुरिया की पत्नी की एक साल पहिले आरोपियों ने ने हत्या कर घर से नगदी व जेवर लूटने की बारदात को दिया था अंजाम, मगर पुलिस अब तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है। इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन सैनिक संघटन की ओर से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें ग्वालियर भिंड के पूर्व सैनिक संघटन के पदाधिकारी शामिल हुए और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर ए के उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा गया। पीड़ित पूर्व सैनिक हरिदास दैपुरिया ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने थाने से लेकर एसपी ऑफिस तक कई चक्कर लगाए, लेकिन पुलिस ने उनकी अब तक कोई सुनवाई नहीं की है,यह कहते-कहते वह फफक-फफक कर रो पड़े। पूर्व सैनिक कल्याण संघ के जिला ग्वालियर अध्यक्ष सूबेदार मेजर राम अवतार सिंह परमार ने कहा कि अगर पुलिस की तरफ कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई तो वह 15 अप्रैल सेंकड़ों पूर्व सैनिकों के साथ घेराव व अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करेंगे।

वाइट…हरिदास दैपुरिया/पीड़ित सैनिक

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज