जबलपुर: पूर्व भाजपा नेता ने SP ऑफिस में लगाई गुहार

जबलपुर में पूर्व मंडल अध्यक्ष ने एसपी ऑफिस में लगाई गुहार,

एंकर – भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया शुक्रवार को जबलपुर एसपी ऑफिस पहुंचे और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। चौरसिया ने आरोप लगाया कि जेल से रिहा होने के बाद उन्हें एक युवती द्वारा लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा है। मामला यह है कि पूर्व में अतुल चौरसिया पर महिला उत्पीड़न के आरोप लगे थे। आरोप था कि उन्होंने अपने ही होटल में एक युवती को काफ़ी समय से बंधक बनाकर रखा था,जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा था। हाल ही में रिहाई के बाद युवती ने फिर से चौरसिया की मां और एक अन्य युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। युवती का कहना है कि उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। एसपी ऑफिस में चौरसिया ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि युवती द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उन्होंने दावा किया कि युवती उनसे 50 लाख रुपए की मांग कर रही है और इस संबंध में उनके पास एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है…वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और जल्द ही जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

बाइट – अतुल चौरसिया,पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा एवं शिकायतकर्ता

बाइट – केसर देवी चौरसिया,माँ

बाइट – अंजना तिवारी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Posts

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला