तेज रफ्तार बाइक गड्ढे में गिरी, बाल-बाल बचे युवक

-हवा से बातें कर रही बाइक सीधे मौत के गड्ढे में

सीसीटीवी में कैद हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा

एंकर-​जबलपुर के गोकलपुर इलाके में एक रूह कंपा देने वाला हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ, जिसे देखकर किसी के भी होश उड़ जाएं। दरअसल, अमृत 2.0 मिशन के तहत बिछाई जा रही पाइपलाइन के लिए सड़क के बीचों-बीच खुदाई की गई थी। दो युवक अपनी बाइक पर सवार होकर इतनी तेज रफ्तार में आए कि उन्हें सामने की घेराबंदी और गड्ढा दिखाई ही नहीं दिया। बाइक सीधे डिवाइडर से टकराई और हवा में उछलते हुए एक युवक सीधे गहरे गड्ढे के अंदर जा गिरा, जबकि दूसरा युवक सड़क के किनारे जा फेंका गया।
​हादसे की सूचना मिलते ही रांझी पुलिस की मोबाइल टीमें मौके पर पहुंचीं और आनन-फानन में दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गनीमत रही कि इतनी भीषण टक्कर के बावजूद दोनों की जान बच गई और उन्हें मामूली चोटें ही आईं। रांझी थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने इस घटना पर चिंता जताते हुए जनता से अपील की है कि रात के समय सड़कों पर चल रहे विकास कार्यों को देखते हुए गाड़ी की रफ्तार पर नियंत्रण रखें, क्योंकि पलक झपकते ही एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

बाइट-उमेश गोलानी-टीआई रांझी थाना

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Posts

“कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

कोतमामें 15 जुलाई से भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, 18 को मनेगा कृष्ण जन्मोत्सव कोतमा (मध्य प्रदेश):अग्रसेन धाम लाइन उस पार (वार्ड नं. 08) में आगामी 15 जुलाई 2026 से…

“पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

नवाटोला आदेश पेट्रोल पंप पर ग्राहकों की लूट और कर्मचारियों के शोषण के आरोप, कार्रवाई की================== गोंदिया =====गोंदिया जिले के सालेकसा तहसील अंतर्गत नवाटोला स्थित आदेश पेट्रोल पंप पर ग्राहकों…

Leave a Reply

OTHER NEWS

“कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

“कोतमा में 15 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा, 18 को कृष्ण जन्मोत्सव”

“पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

“पेट्रोल पंप पर कम ईंधन और कर्मचारी शोषण के आरोप”

“जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर मासूम, ग्रामीणों ने लगाई गुहार”

“जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर मासूम, ग्रामीणों ने लगाई गुहार”

“भाभी की हत्या के अगले दिन आरोपी ने फांसी लगाई”

“भाभी की हत्या के अगले दिन आरोपी ने फांसी लगाई”

“बहराइच में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला”

“बहराइच में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का विपक्ष पर हमला”

“चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार”

“चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार”