नर्सिंग घोटाले पर हाईकोर्ट सख्त: 30 हजार रिजल्ट रोके, 400 कॉलेजों का रिकॉर्ड तलब

नर्सिंग घोटाला: 30 हजार छात्रों के रिजल्ट पर रोक, हाईकोर्ट ने मांगा 400 कॉलेजों का पूरा रिकॉर्ड

जबलपुर। मध्य प्रदेश के बहुचर्चित नर्सिंग घोटाले में हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाते हुए सत्र 2022-23 के जीएनएम प्रथम वर्ष के करीब 30 हजार छात्रों के परीक्षा परिणाम जारी करने पर फिलहाल रोक लगा दी है। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच के समक्ष हुई सुनवाई में एमपी नर्सिंग काउंसिल ने परिणाम जारी करने की अनुमति मांगी थी। इस पर याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि प्रदेश में सैकड़ों नर्सिंग कॉलेज बिना बुनियादी सुविधाओं—जैसे भवन, लैब, लाइब्रेरी और फैकल्टी—के ही संचालित हो रहे हैं और कई संस्थान जांच में अपात्र पाए जाने के बावजूद उनके छात्रों को मान्यता प्राप्त कॉलेजों में स्थानांतरित नहीं किया गया।

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने काउंसिल से कड़े सवाल करते हुए पूछा कि जिन छात्रों का रिजल्ट जारी किया जाना है, वे किन कॉलेजों में पढ़े हैं और क्या उन संस्थानों के पास आवश्यक संसाधन मौजूद थे। कोर्ट ने सभी 400 कॉलेजों में अध्ययनरत छात्रों की विस्तृत जानकारी पेश करने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि जब तक पूरी जानकारी और रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं किया जाता, तब तक किसी भी प्रकार का परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया जा सकता। साथ ही कोर्ट ने कहा कि मापदंडों को पूरा नहीं करने वाले कॉलेजों के छात्रों को पहले पात्र संस्थानों में स्थानांतरित किया जाए। मामले की अगली सुनवाई 24 अप्रैल को निर्धारित की गई है।

बाइट विशाल बघेल अधिवक्ता

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज