किसान मुद्दों पर कांग्रेस का घेराव, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

किसानों के समर्थन में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का किया घेराव कर दी चेतावनी
एमएसपी खरीदी, खाद संकट और भुगतान में देरी को लेकर उठाए सवाल, आंदोलन तेज करने का ऐलान

नर्मदापुरम । किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिला किसान कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। पीपल चौक पर धरना देने के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेसजन कलेक्ट्रेट पहुंचे और घेराव कर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चले इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत पांडेय और किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी ने किया।

वीओ 01 इस दौरान समर्थन मूल्य पर खरीदी में देरी, खाद की कमी और किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है। उन्होंने दावा किया कि पूर्व में डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में समर्थन मूल्य में सबसे अधिक बढ़ोतरी की गई थी, जबकि वर्तमान सरकार किसानों को राहत देने में पीछे है।

वीओ 02 पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज पटेल ने कहा कि सरकार मूंग खरीदी से बचना चाहती है, लेकिन किसान अपनी उपज का उचित मूल्य लेकर ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को यह भली-भांति पता है कि उनके क्षेत्र में कौन सी फसल उपयुक्त है, इसलिए सरकार को उनकी उपज खरीदना ही होगा।

वीओ 03 जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत पांडेय ने बताया कि वेयरहाउस में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए कहा कि पहले खरीदी में कम तौल और बोरियों की चोरी होती थी, अब वेयरहाउस से उपज गायब होने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन्हें और परेशान कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

बाइट 01 पुष्पराज पटेल पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस नेता

बाइट 02 शिवाकांत पांडे कांग्रेस जिला अध्यक्ष

Related Posts

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला