जबलपुर नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों की तालाबंदी, सफाई और टैक्स को लेकर हंगामा

कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम मुख्यालय में की तालाबंदी, भाजपा सरकार और महापौर के खिलाफ बोला हल्ला

एंकर
​जबलपुर। शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था और बढ़ते टैक्स के बोझ को लेकर आज कांग्रेस पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा। कांग्रेस पार्षद दल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने नगर निगम मुख्यालय पहुँचकर मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी और जमकर नारेबाजी की।

​प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा ने मीडिया से चर्चा करते हुए आरोप लगाया कि शहर की जनता ‘डोर टू डोर’ कचरा कलेक्शन और साफ-सफाई की अव्यवस्था से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि
​”आज पूरा शहर गंदगी से भरा है, गलियों में कचरे के ढेर लगे हैं, लेकिन भाजपा की नगर सत्ता और महापौर कुंभकर्णी नींद में सो रहे हैं। उन्हें आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।”

​उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता से जबरन और अनाप-शनाप टैक्स वसूला जा रहा है, लेकिन सुविधाएं शून्य हैं।
​ डोर टू डोर कचरा वाहन महीने में केवल एक या दो बार ही आ रहे हैं।
​ शहर में निर्माण कार्य पूरी तरह से रुक गए हैं, जिससे पार्षद और जनता दोनों परेशान हैं।

​साथ ही उनका कहना है कि आज की तालाबंदी केवल एक सांकेतिक विरोध है। यदि नगर निगम प्रशासन और महापौर ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया और टैक्स के बोझ को कम नहीं किया, तो आने वाले समय में शहर के सभी वार्डों में इसी तरह का उग्र आंदोलन और तालाबंदी की जाएगी।

बाइट सौरव नाटी शर्मा, अध्यक्ष, शहर कांग्रेस कमेटी, जबलपुर

बाइट अयोध्या तिवारी, उपसभापति, नगर निगम, जबलपुर

बाइट पंकज मिश्रा एसडीएम

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Posts

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

कटनी। बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को घंटाघर क्षेत्र में…

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

कटनी। एनएच-30 हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने के मामले का झिंझरी पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के…

Leave a Reply

OTHER NEWS

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

40 रुपये किलो शक्कर बेचकर, सरकार को घेरा, E20 ईंधन, बिजली बिल और गैस सिलेंडर के मुद्दे उठाए

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

हाईवे पर ट्रकों से डीजल चोरी का खुलासा, 225 लीटर डीजल सहित आरोपी गिरफ्तार

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

टीकमगढ़ में बारिश से नाले उफने, आवागमन प्रभावित

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

सहसवान में नाला निर्माण पर सवाल, पुरानी ईंटों के इस्तेमाल का आरोप

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

जबलपुर में नर्मदा में नहाते समय पिता-पुत्र बहे, तलाश जारी

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला

भरतपुर में मतदाता जागरूकता अभियान शुरू, निकली मानव श्रृंखला