जबलपुर में खसरा घोटाला: बिना आवेदन जमीनों पर नाम चढ़ने का आरोप, अधिवक्ता ने उठाए सवाल

खाकी के घेरे में ‘खसरा’: जबलपुर में बिना आवेदन ही चढ़ गए जमीनों पर नाम, अधिवक्ता ने लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप!
​जबलपुर के तहसील कार्यालयों में ‘जादूई’ तरीके से राजस्व रिकॉर्ड (खसरा) बदलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अधिवक्ता दीपांशु साहू ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि आधारताल तहसील में ऐसे मामले प्रकाश में आए हैं, जहाँ नामांतरण के आवेदन या तो खारिज हो चुके थे या कभी दर्ज ही नहीं किए गए, फिर भी खसरे में रातों-रात आवेदकों के नाम चढ़ा दिए गए। अधिवक्ता के अनुसार, एक मामले (प्रकरण क्रमांक 1687/A6/2021-22) में तहसीलदार द्वारा दस्तावेज न होने के कारण नामांतरण खारिज कर दिया गया था, लेकिन रिकॉर्ड में नाम फिर भी अपडेट हो गया। इससे भी अधिक चौंकाने वाला मामला वह है जिसमें कोई प्रकरण दर्ज ही नहीं हुआ, फिर भी सरकारी तंत्र की मिलीभगत से निजी जमीनों के मालिकाना हक में हेरफेर कर दी गई।
​अधिवक्ता दीपांशु साहू ने इस पूरे घटनाक्रम को ‘संगठित भ्रष्टाचार’ करार देते हुए जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि वे पिछले एक-डेढ़ साल से कलेक्टर और एसडीएम के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई के बजाय केवल आश्वासनों का झुनझुना थमाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपर कलेक्टर ने छह महीने पहले एफआईआर (FIR) दर्ज करने की बात कही थी, जो आज तक ठंडे बस्ते में है। अधिवक्ता ने तंज कसते हुए कहा कि जब ऑन-रिकॉर्ड फर्जीवाड़ा साफ दिख रहा है, तो आखिर जिला प्रशासन किस दबाव में दोषियों को बचाने का प्रयास कर रहा है? यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है, जिससे राजस्व विभाग की शुचिता पर गहरे प्रश्नचिह्न लग गए हैं।

वाइड. एडवोकेट दीपांशु साहू

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज