समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग, किसान कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

देवास जिला किसान कांग्रेस कमेटी ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में गेहूं खरीदी और समर्थन मूल्य को लेकर गंभीर मुद्दे उठाए गए।
विश्वजीत सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान में किसानों को गेहूं का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। मंडियों में करीब 2200 रुपये प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है, जबकि मांग है कि इसे बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। साथ ही समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी तुरंत शुरू करने की मांग भी की गई है।
इस दौरान किसान कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मंडी सचिव अरविंद परिहार से भी चर्चा कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। मंडी सचिव ने बताया कि अभी समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू नहीं हुई है, लेकिन 10 तारीख के बाद इसे प्रारंभ किया जाएगा। साथ ही मंडी में पेयजल व्यवस्था और बेहतर सुविधाओं की मांग भी रखी गई।
किसान कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मांगें पूरी नहीं की गईं, तो मंडी और कलेक्टर कार्यालय का बड़े स्तर पर घेराव किया जाएगा।

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज