चारधाम यात्रा के नाम पर जज से ठगी,

चारधाम यात्रा के नाम पर जज से ठगी, हेलीकॉप्टर बुकिंग के बहाने ₹1.07 लाख हड़पे

जबलपुर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां ठगों ने एक विशेष न्यायाधीश को ही निशाना बनाते हुए ₹1,07,793 की धोखाधड़ी कर ली। जानकारी के अनुसार, न्यायाधीश ने इंटरनेट पर चारधाम यात्रा से संबंधित एक विज्ञापन देखा था, जिसमें कार और हेलीकॉप्टर से यात्रा कराने का दावा किया गया था। इसी विज्ञापन के आधार पर उन्होंने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, जहां सामने वाले व्यक्ति ने खुद को टूर कंपनी का संचालक बताते हुए आकर्षक पैकेज ऑफर किया और एडवांस राशि के रूप में पैसे जमा करवा लिए।
एडिशनल एसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया
आरोपियों ने बेहद सुनियोजित तरीके से विश्वास हासिल किया। उन्होंने प्रति व्यक्ति ₹25,500 के हिसाब से यात्रा पैकेज तय किया और बुकिंग कन्फर्म करने के नाम पर दो किश्तों में 17 मार्च को ₹45,900 और 20 मार्च को ₹61,893 ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। इतना ही नहीं, ठगों ने यात्रियों के दस्तावेज मंगवाकर टूर कंपनी के नाम से फर्जी बिल और उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड का नकली पंजीयन पत्र भी भेजा, जिससे पूरी प्रक्रिया वास्तविक प्रतीत हो।

मामले का खुलासा तब हुआ जब ठगों ने दोबारा अतिरिक्त राशि की मांग की और संपर्क करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर न्यायाधीश ने वास्तविक कंपनी से संपर्क किया, जहां पूरे प्रकरण को फर्जी बताया गया। इसके बाद गोरखपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मोबाइल नंबर और बैंक ट्रांजैक्शन के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Posts

राजकीय स्कूलों के विकास में CSR का सहयोग, ACS ने कंपनियों संग की बैठक

एसीएस ने सीएसआर प्रतिनिधियों के साथ राजकीय विद्यालयों में विकास कार्यों पर की चर्चाराजकीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास को मिलेगा सीएसआर का सहयोग जयपुर, । स्कूल शिक्षा विभाग…

राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का हल्लाबोल, सयाजी द्वार पर पुतला फूंका देवास।दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

Leave a Reply

OTHER NEWS

राजकीय स्कूलों के विकास में CSR का सहयोग, ACS ने कंपनियों संग की बैठक

राजकीय स्कूलों के विकास में CSR का सहयोग, ACS ने कंपनियों संग की बैठक

राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

जगदलपुर में ज्वेलरी शॉप से सोना चोरी, महाराष्ट्र का गिरोह गिरफ्तार

जगदलपुर में ज्वेलरी शॉप से सोना चोरी, महाराष्ट्र का गिरोह गिरफ्तार

वृंदावन में फौजी के सूने फ्लैट में चोरी, ₹20 लाख का माल पार

वृंदावन में फौजी के सूने फ्लैट में चोरी, ₹20 लाख का माल पार

उधमपुर में CBI की कार्रवाई, रिश्वत लेते Fireman गिरफ्तार

उधमपुर में CBI की कार्रवाई, रिश्वत लेते Fireman गिरफ्तार

मनावर में 20 लाख का गांजा जब्त, 3 आरोपी फरार

मनावर में 20 लाख का गांजा जब्त, 3 आरोपी फरार