Indore: फार्महाउस में पिस्टल सहित युवक गिरफ्तार

इंदौर के ग्रामीण इलाके खुड़ेल थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव स्थित एक फार्महाउस में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली का रहने वाला है और टैक्सी चलाता है, जिसने सुरक्षा के लिहाज से पिस्टल रखना बताया है।

वी ओ – ग्रामीण डीएसपी उमाकांत चौधरी के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि खुड़ेल थाना क्षेत्र के अनुभूति फॉर्म एंड रिसोर्ट्स में कुछ बाहरी लोग ठहरे हुए हैं और उनके पास हथियार हो सकते हैं। टीम मौके पर पहुंची तो एक स्कॉर्पियो गाड़ी में दिल्ली निवासी सूरजभान शराब पीते हुए मिला। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25 और 27 आर्म्स एक्ट तथा आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि जब्त की गई स्कॉर्पियो का मालिक और उसका ड्राइवर सूरज भान किराए पर लोगों को दूर-दराज के राज्यों में ले जाने के लिए वाहन उपलब्ध कराता है। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह सुरक्षा के लिहाज से हथियार साथ लेकर चलता था। इस मामले में खुडेल थाना पुलिस ने फार्म हाउस संचालक पर भी कार्रवाई की गई है क्योंकि उसने बिना पुलिस को सूचना दिए और बिना किसी रजिस्टर में एंट्री किए बाहरी लोगों को ठहराया था। पुलिस का कहना है कि पहले भी सभी फार्म संचालकों को मीटिंग में निर्देश दिए गए थे, इसके बावजूद नियमों का पालन नहीं किया गया। पुलिस ने होटल, रिसॉर्ट और फार्महाउस संचालकों को चेतावनी दी है कि आईडी वेरिफिकेशन, सीसीटीवी और सूचना प्रणाली का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

राजकीय स्कूलों के विकास में CSR का सहयोग, ACS ने कंपनियों संग की बैठक

एसीएस ने सीएसआर प्रतिनिधियों के साथ राजकीय विद्यालयों में विकास कार्यों पर की चर्चाराजकीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास को मिलेगा सीएसआर का सहयोग जयपुर, । स्कूल शिक्षा विभाग…

राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का हल्लाबोल, सयाजी द्वार पर पुतला फूंका देवास।दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

Leave a Reply

OTHER NEWS

राजकीय स्कूलों के विकास में CSR का सहयोग, ACS ने कंपनियों संग की बैठक

राजकीय स्कूलों के विकास में CSR का सहयोग, ACS ने कंपनियों संग की बैठक

राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

जगदलपुर में ज्वेलरी शॉप से सोना चोरी, महाराष्ट्र का गिरोह गिरफ्तार

जगदलपुर में ज्वेलरी शॉप से सोना चोरी, महाराष्ट्र का गिरोह गिरफ्तार

वृंदावन में फौजी के सूने फ्लैट में चोरी, ₹20 लाख का माल पार

वृंदावन में फौजी के सूने फ्लैट में चोरी, ₹20 लाख का माल पार

उधमपुर में CBI की कार्रवाई, रिश्वत लेते Fireman गिरफ्तार

उधमपुर में CBI की कार्रवाई, रिश्वत लेते Fireman गिरफ्तार

मनावर में 20 लाख का गांजा जब्त, 3 आरोपी फरार

मनावर में 20 लाख का गांजा जब्त, 3 आरोपी फरार