गढ़ाकोटा में आबकारी विभाग की बड़ी लापरवाही

गढ़ाकोटा में आबकारी विभाग की बड़ी लापरवाही, सरकारी शराब दुकान पर प्राइवेट कर्मचारियों से बिक्री
सागर जिले के गढ़ाकोटा में आबकारी विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। शराब दुकानों के टेंडर नहीं होने के कारण वर्तमान में दुकानों का संचालन विभाग द्वारा किया जा रहा है, लेकिन नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।
पत्रकार द्वारा गढ़ाकोटा स्थित शराब दुकान का निरीक्षण किया गया, जहां कई अनियमितताएं उजागर हुईं। मौके पर संबंधित आबकारी अधिकारी की नेम प्लेट तक नहीं लगी थी। जब वहां मौजूद कर्मचारियों से उनका नाम और पद पूछा गया, तो वे कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।
सरकारी नियमों के अनुसार, जब शराब दुकान का संचालन आबकारी विभाग द्वारा किया जाता है, तो बिक्री केवल विभाग के अधिकृत कर्मचारियों द्वारा ही की जानी चाहिए। लेकिन यहां प्राइवेट कर्मचारियों से शराब बिकवाई जा रही है, जो नियमों के विपरीत है।
सूत्रों के अनुसार, दुकान पर शराब निर्धारित (प्रिंट) मूल्य से अधिक कीमत पर बेची जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं का सीधा शोषण हो रहा है।
जब इस संबंध में संबंधित अधिकारी से बात की गई, तो उन्होंने स्वीकार किया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर प्राइवेट लोगों से शराब की बिक्री कराई जा रही है।
अब सवाल यह उठता है कि आखिर किसके संरक्षण में यह नियमों का उल्लंघन हो रहा है और क्या जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई होगी या नहीं।

Related Posts

सुंदरकांड पाठ में युवक पर हमला, सरिया से किया वार

सुंदरकांड पाठ के दौरान युवक पर हमला, सिर में सरिया लगने से गंभीर घायल बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के नगला डल्लू गांव में सुंदरकांड पाठ के दौरान एक युवक पर…

UCC बिल के विरोध में जबलपुर में महिलाओं का प्रदर्शन

जबलपुर। समान नागरिक संहिता (UCC) बिल के विरोध में जबलपुर में जमात-ए-इस्लामी हिंद के महिला प्रकोष्ठ से जुड़ी महिलाओं ने विरोध दर्ज कराया। महिलाओं ने कहा कि यूसीसी के प्रावधान…

Leave a Reply

OTHER NEWS

सुंदरकांड पाठ में युवक पर हमला, सरिया से किया वार

सुंदरकांड पाठ में युवक पर हमला, सरिया से किया वार

UCC बिल के विरोध में जबलपुर में महिलाओं का प्रदर्शन

UCC बिल के विरोध में जबलपुर में महिलाओं का प्रदर्शन

बहराइच में ग्राम पंचायत वेबसाइट का शुभारंभ

बहराइच में ग्राम पंचायत वेबसाइट का शुभारंभ

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर

नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर

पखांजूर में महिलाओं ने SDM को सौंपा ज्ञापन

पखांजूर में महिलाओं ने SDM को सौंपा ज्ञापन

राहुल गांधी के समर्थन में देवास कांग्रेस का प्रदर्शन

राहुल गांधी के समर्थन में देवास कांग्रेस का प्रदर्शन