बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

संदीप मौर्य✍️

कटनी। जिले में धान उपार्जन शुरू होने से पहले ही धान के अवैध परिवहन और कारोबार पर प्रशासन की निगरानी तेज हो गई है। इसी कड़ी में मंडी उड़नदस्ता दल ने कटनी-जबलपुर बायपास पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 301.50 क्विंटल धान से लदे ट्रक को पकड़ा है। हैरानी की बात यह रही कि इतनी बड़ी मात्रा में धान का परिवहन कर रहे वाहन चालक के पास मंडी उड़नदस्ते को दिखाने के लिए वैध परिवहन दस्तावेज तक उपलब्ध नहीं थे। कार्रवाई के बाद मंडी प्रशासन ने कुल 88 हजार 930 रुपये की राशि वसूल की है।

कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर गठित उड़नदस्ता दल ने वाहन क्रमांक UP-65-FT-8757 को जांच के लिए रोका। ट्रक में 301.50 क्विंटल धान लोड थी। जब वाहन चालक से धान के परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद मंडी प्रशासन ने मध्यप्रदेश कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19 (4) के तहत प्रकरण तैयार कर कार्रवाई की।

मंडी प्रशासक एवं एसडीएम कटनी जितेंद्र पटेल के अनुसार कार्रवाई के दौरान 74 हजार 56 रुपये दांडिक मंडी शुल्क, 9 हजार 874 रुपये निराश्रित शुल्क और 5 हजार रुपये प्रशमन शुल्क के रूप में वसूले गए। इस तरह कुल 88 हजार 930 रुपये की वसूली की गई।

कार्रवाई में मंडी उड़नदस्ता दल प्रभारी एवं उपनिरीक्षक सुधीर कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक प्रशांत मौर्य और उपनिरीक्षक विकास नारायण मिश्रा शामिल रहे।

अब निगरानी के साथ जवाबदेही भी जरूरी

धान उपार्जन के सीजन में अवैध परिवहन और बिचौलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती के निर्देश दिए हैं। हालांकि 301.50 क्विंटल धान का बिना वैध दस्तावेज परिवहन करते ट्रक का पकड़ा जाना यह सवाल भी खड़ा करता है कि जिले में धान की इतनी बड़ी खेप कहां से आ रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था? अब देखना होगा कि प्रशासन केवल मंडी शुल्क वसूलने तक कार्रवाई सीमित रखता है या धान के स्रोत और इसके पीछे सक्रिय कारोबारियों की भी पड़ताल करता है।

Related Posts

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर के रंगनाथनगर थाना क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में फरार चल रहे 2500 रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी…

खुशियों का तोहफा लेकर पहुंचे अशोक विश्वकर्मा ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष जन्मदिन का जश्न हुआ खास

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जन्मदिन पर होने वाले आयोजनों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने बाल आश्रय गृह झिंझरी पहुंचकर बच्चों के बीच अपना जन्मदिन…

Leave a Reply

OTHER NEWS

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

खुशियों का तोहफा लेकर पहुंचे अशोक विश्वकर्मा ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष जन्मदिन का जश्न हुआ खास

खुशियों का तोहफा लेकर पहुंचे अशोक विश्वकर्मा  ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष जन्मदिन का जश्न हुआ खास

जे.के.” के नाम पर नकली पुट्टी का खेल! 58 बोरियां पकड़ाईं, ब्रांड की पैकेजिंग की नकल कर चल रहा था कारोबार

जे.के.” के नाम पर नकली पुट्टी का खेल! 58 बोरियां पकड़ाईं, ब्रांड की पैकेजिंग की नकल कर चल रहा था कारोबार

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

पानी के लिए तरस रहे मोहाई के ग्रामीण, सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंचे एस.डी.एम. कार्यालय

पानी के लिए तरस रहे मोहाई के ग्रामीण, सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंचे एस.डी.एम. कार्यालय