जे.के.” के नाम पर नकली पुट्टी का खेल! 58 बोरियां पकड़ाईं, ब्रांड की पैकेजिंग की नकल कर चल रहा था कारोबार

संदीप मौर्य✍️

कटनी। बाजार में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर ग्राहकों को कथित तौर पर नकली सामान बेचने का मामला सामने आया है। इस बार निशाने पर थी भवन निर्माण में इस्तेमाल होने वाली प्रतिष्ठित जे.के. प्रीमियम वॉल पुट्टी। कंपनी के ब्रांड और लोगो की नकल कर तैयार की गई पुट्टी शिवाजी नगर स्थित एक दुकान में बेचे जाने की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए 58 बोरियां जब्त की हैं। मामले में दुकान संचालक के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर को जे.के. वॉल पुट्टी कंपनी के अधिकृत जांच अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के समक्ष शिकायत प्रस्तुत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कटनी में कंपनी के ब्रांड एवं लोगो का दुरुपयोग कर नकली वॉल पुट्टी का कारोबार किया जा रहा है। इससे कंपनी की साख के साथ ग्राहकों के भरोसे को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद चौकी प्रभारी बस स्टैंड उपनिरीक्षक दीपू कुशवाहा पुलिस बल एवं कंपनी के अधिकृत जांच अधिकारी के साथ शिवाजी नगर गली नंबर-2 स्थित जे.पी. इंटरप्राइजेज पहुंचे।

दुकान पर मौजूद संचालक जय प्रकाश दुबे से जे.के. प्रीमियम वॉल पुट्टी के अधिकृत विक्रय एवं पंजीयन संबंधी दस्तावेज मांगे गए। पुलिस के अनुसार, संचालक ऐसा कोई अधिकृत पंजीयन प्रस्तुत नहीं कर सका। कंपनी के जांच अधिकारी ने मौके पर रखी बोरियों का परीक्षण कर रिपोर्ट दी कि इन पर कंपनी की असली पैकेजिंग की नकल करते हुए ब्रांड और लोगो का अनधिकृत इस्तेमाल किया गया है।

58 बोरियां, कीमत 51 हजार 800 रुपये

पुलिस ने मौके से जे.के. प्रीमियम वॉल पुट्टी की 40-40 किलोग्राम की कुल 58 बोरियां जब्त कीं। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 51 हजार 800 रुपये बताई गई है। दुकान संचालक जय प्रकाश दुबे (42), निवासी शिवाजी नगर कटनी के विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 1325/26 के तहत धारा 63 एवं 65 कॉपीराइट एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

कार्रवाई में इनकी रही भूमिका

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक अजाक अनिमेष द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राखी पाण्डेय, चौकी प्रभारी दीपू कुशवाहा एवं सहायक उपनिरीक्षक विजय गिरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

कटनी। सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने, विद्यार्थियों की सुविधाओं में विस्तार करने और शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने को लेकर जिला पंचायत में शिक्षा…

पानी के लिए तरस रहे मोहाई के ग्रामीण, सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंचे एस.डी.एम. कार्यालय

संदीप मौर्य✍️ बहोरीबंद। विकास के दावों के बीच बहोरीबंद जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मोहाई में पेयजल संकट की तस्वीर सामने आई है। गांव में पीने के पानी की समस्या…

Leave a Reply

OTHER NEWS

जे.के.” के नाम पर नकली पुट्टी का खेल! 58 बोरियां पकड़ाईं, ब्रांड की पैकेजिंग की नकल कर चल रहा था कारोबार

जे.के.” के नाम पर नकली पुट्टी का खेल! 58 बोरियां पकड़ाईं, ब्रांड की पैकेजिंग की नकल कर चल रहा था कारोबार

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

पानी के लिए तरस रहे मोहाई के ग्रामीण, सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंचे एस.डी.एम. कार्यालय

पानी के लिए तरस रहे मोहाई के ग्रामीण, सैकड़ों महिला-पुरुष पहुंचे एस.डी.एम. कार्यालय

जिला अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गए दो नवजात, इंसाफ के लिए मृत बच्चे को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची मां

जिला अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गए दो नवजात, इंसाफ के लिए मृत बच्चे को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची मां

शहर के बीचोंबीच बेलगाम रफ्तार! बिजली के खंभे से भिड़ी इनोवा, किसके भरोसे शहर की सड़कें?

शहर के बीचोंबीच बेलगाम रफ्तार! बिजली के खंभे से भिड़ी इनोवा, किसके भरोसे शहर की सड़कें?

शहर में अवैध निर्माण पर नगर निगम सख्त, छज्जा हटाने और कंपाउंडिंग के निर्देश

शहर में अवैध निर्माण पर नगर निगम सख्त, छज्जा हटाने और कंपाउंडिंग के निर्देश