फसल कटाई के नए नियम लागू, अब SMS सिस्टम हुआ अनिवार्य, हार्वेस्टर मालिकों पर कार्रवाई तय

संदीप मौर्य

कटनी जिले में फसल कटाई के दौरान बढ़ती पराली जलाने की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कटनी कलेक्टर द्वारा उपसंचालक किसान कल्याण कटनी तथा कृषि विकास और महाप्रबंधक कृषि कटनी को जारी निर्देशों के अनुसार अब जिले में बिना स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (SMS) के हार्वेस्टर संचालन पर रोक लगा दी गई है।
बताया गया है कि रबी और खरीफ सीजन में हार्वेस्टर मशीनों के उपयोग के बाद खेतों में बची नरवाई को जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं, जिससे पर्यावरण प्रदूषण और किसानों को नुकसान हो रहा था। इसे रोकने के लिए अब पराली/नरवाई जलाना पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी कस्टम हायरिंग हार्वेस्टर में स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (SMS) अनिवार्य रहेगा। यदि किसी हार्वेस्टर में यह सिस्टम नहीं पाया जाता है, तो मालिक को बेलर की व्यवस्था कर फसल अवशेष का उचित प्रबंधन करना होगा।
आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित हार्वेस्टर मालिकों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए दंड अधिरोपित किया जाएगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Related Posts

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल पुलिस ने चार आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया, रहवासियों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर की कार्रवाई की मांगलोकेशन ~देवास मध्य प्रदेशसिविल…

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना में कथित भ्रष्टाचार को लेकर वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन फतेहपुर यूपी के स्थानीय शहर में चल रही 222 करोड़ रुपये की सीवर लाइन परियोजना पर उँगलियाँ…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

मुखर्जी नगर में विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक गंभीर घायल

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

सीवर परियोजना पर भ्रष्टाचार के आरोप, वकीलों ने DM को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

राजस्थान में सेवा, विकास और युवा शक्ति पर BJP का फोकस

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

मनावर में सैकड़ों विद्यार्थियों ने गाया वंदे मातरम्

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

तनोड़िया में 75 साल से जारी रामलीला की परंपरा

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार

डिजिटल अरेस्ट में 2.36 करोड़ की साइबर ठगी, 3 गिरफ्तार