अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

संदीप मौर्य✍️

कटनी/तेवरी। अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस के अवसर पर विकासखंड बहोरीबंद की महिला एवं बाल हितैषी ग्राम पंचायत तेवरी में जागरूकता सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मिशन शक्ति अंतर्गत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में बालिका शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक नेतृत्व को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं की उपस्थिति रही।
शिक्षा से आत्मनिर्भर बनें बेटियां, विकास में निभाएं सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता मेहरा ने बालिकाओं को शिक्षित होकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। उन्होंने शिक्षा को महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य और सशक्त समाज की आधारशिला बताया।
वहीं, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने कहा कि ग्रामीण महिलाएं शिक्षा, कृषि, स्व-सहायता समूहों और पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। महिलाओं को उचित अवसर और मंच उपलब्ध कराना सशक्त समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है।
स्व-सहायता समूहों से आत्मनिर्भरता की राह
समारोह में ग्राम पंचायत की सरपंच काजल रजक ने महिला सहभागिता और नेतृत्व के महत्व पर अपने विचार साझा किए। अर्चना रजक एवं लता श्रीवास ने आजीविका मिशन के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों और अपने अनुभवों की जानकारी दी।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपराजिता जैन ने विभागीय योजनाओं के बारे में बताया। वहीं, शिक्षिकाओं ज्योति नायक एवं सारिका ठाकुर ने बालिका शिक्षा की उपलब्धियों और चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बताई।
शिक्षा, खेल और समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित
समारोह के दौरान शिक्षा, खेल, समाजसेवा एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही ग्राम विकास और जनहित के कार्यों में योगदान देने वाली महिला सरपंचों एवं पंच जनप्रतिनिधियों का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं की उपलब्धियों को पहचान दिलाने के साथ ही अन्य महिलाओं और बालिकाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक सहभागिता के लिए प्रेरित करना रहा।
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अब्दुल गफ्फार, सहायक संचालक वनश्री कुर्वेती, जनपद पंचायत बहोरीबंद के सीईओ अभिषेक कुमार झा, परियोजना अधिकारी सतीश पटेल, पंकज नामदेव, उपसरपंच सुशील कुशवाहा, बाल संरक्षण अधिकारी मनीष तिवारी तथा विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार सोनी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Posts

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

संदीप मौर्य✍️ कटनी में एक तरफ चोरी की घटनाएं सुर्खियों में हैं, तो दूसरी तरफ अब छात्रों के भविष्य से जुड़े दस्तावेजों पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं। रानी…

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

कटनी। जिले के माधवनगर थाना अंतर्गत निवार चौकी पुलिस ने ग्राम जरवाही में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया…

Leave a Reply

OTHER NEWS

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

अंतर्राष्ट्रीय ग्रामीण महिला दिवस पर तेवरी में भव्य आयोजन, बालिका शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

पहले पास, फिर फेल! तिलक कॉलेज में मार्कशीट का खेल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

जरवाही चोरीकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार,सूने मकान में सेंधमारी का खुलासा

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल