पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप

पसान नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष अजय यादव एक बार फिर गंभीर विवादों के घेरे में आ गए हैं। राजनीतिक घमासान और अविश्वास प्रस्ताव की चर्चाओं के बीच अब जमुना के एक टेंट संचालक ने उन पर ठेकेदारी के नाम पर काम कराने और चार लाख रुपये से अधिक का भुगतान दबाने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित टेंट संचालक ने भालूमाड़ा थाने के साथ ही पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर अनूपपुर को लिखित शिकायत दी है।

​शिकायतकर्ता रवि टेंट हाउस के संचालक रवि कुमार रैदास ने बताया कि उपाध्यक्ष अजय यादव ने अपने चचेरे भाई आजाद यादव के नाम से टेंडर डलवाया था। इसके माध्यम से जुलाई 2025 से मार्च 2026 के बीच नगर पालिका में टेंट के कुल 11 कार्य कराए गए। संचालक का आरोप है कि नगर पालिका से भुगतान की राशि आजाद यादव के खाते में आ चुकी है, लेकिन उपाध्यक्ष ने केवल 4 कार्यों का पैसा दिया और शेष 7 कार्यों के करीब 4 लाख 30 हजार रुपये तथा 20 हजार रुपये एफडीआर की जमानत राशि देने से साफ इनकार कर दिया है। पिछले पांच महीने से भुगतान के लिए चक्कर कटवाए जा रहे हैं और मांगने पर अपशब्द बोलकर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी जा रही हैं।

​विवाद बढ़ने पर टेंट संचालक ने गत 2 अक्टूबर को अपनी मां के साथ मिलकर क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री बिसाहुलाल सिंह से गुहार लगाई थी। संचालक के मुताबिक विधायक द्वारा हस्तक्षेप करने के बाद उपाध्यक्ष ने पहले तो फोन पर जमकर खरी-खोटी सुनाई और धमकी दी, लेकिन बाद में तीन दिन के भीतर भुगतान करने का आश्वासन दिया जो अब तक कोरा साबित हुआ है।

​इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद उपाध्यक्ष अजय यादव के उस दावे की पोल खुलती नजर आ रही है जिसमें वे खुद या अपने किसी भी रिश्तेदार के नाम से नगर पालिका में कोई भी ठेका या निर्माण कार्य न कराने की बात कहते रहे हैं। टेंट संचालक के इन गंभीर आरोपों ने पसान की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस संबंध में भालूमाड़ा थाना प्रभारी राधिका भगत ने बताया कि शिकायत मिल गई है जिसे जांच में लिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, तीन लोग घायल वजीरगंज थाना क्षेत्र के फलेहपुर नगला गांव में वारदात से मचा हड़कंप, सूचना पर दो थानों…

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त। डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार…

Leave a Reply

OTHER NEWS

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

खाकी का मानवीय चेहरा: गर्भवती महिला के लिए देवदूत बने यातायात पुलिस के दो जवान

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप

पसान नपा उपाध्यक्ष पर ₹4.30 लाख भुगतान दबाने का आरोप

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

बदायूं में खूनी संघर्ष: ईंट से कुचलकर बुजुर्ग की हत्या, 3 घायल

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें

गंगहरा कलां रामलीला में भावुक हुआ वन गमन प्रसंग, नम हुईं श्रद्धालुओं की आंखें