डबरा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, जगह-जगह कचरे के ढेर; जनता परेशान

नपा सफाई कर्मचारी हड़ताल पर,शहर की सफाई व्यवस्था ध्वस्त।

डबरा नगर पालिका के सफाई कर्मचारी वेतन वृद्धि, नियमितीकरण और कुछ कर्मचारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के विरोध में रविवार से हड़ताल पर हैं। हड़ताल का आज तीसरा दिन है और इसका सीधा असर शहर की सफाई व्यवस्था पर दिखाई दे रहा है,शहर के विभिन्न इलाकों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं।जिससे आम नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,गौर करने वाली बात यह है कि इन दिनों शहर में धार्मिक आस्था का प्रमुख पर्व नवदुर्गा महोत्सव चल रहा है। ऐसे में शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहना बेहद जरूरी है, लेकिन इसके उलट जगह-जगह फैली गंदगी स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के तीसरे दिन तक नगर पालिका का कोई जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों के बीच नहीं पहुंचा है, जिससे समस्या का समाधान निकलता दिखाई नहीं दे रहा।
वहीं,नगर पालिका और स्थानीय प्रशासन की उदासीनता का खामियाजा शहर की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है,शहर के गणमान्य नागरिकों ने शांति समिति की बैठक में भी सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया था। उस दौरान नगर पालिका प्रशासन ने शहर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का आश्वासन दिया था, लेकिन मौजूदा हालात उस आश्वासन के विपरीत नजर आ रहे हैं। शहर में जगह-जगह जमा कचरे और गंदगी के कारण स्थानीय लोगों को बीमारियां फैलने की आशंका सता रही है,ऐसे में सवाल यह है कि जब शहर में धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। तब सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाए जा रहे हैं यह बड़ा सवाल है..?
अब जरूरत है कि नगर पालिका प्रशासन सफाई कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करे और नियमितीकरण एवं वेतन वृद्धि तथा कर्मचारियों से जुड़ी अन्य समस्याओं का नियमानुसार समाधान निकाले साथ ही हड़ताल समाप्त होने तक वैकल्पिक सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि शहरवासियों को गंदगी से राहत मिल सके। प्रशासन को तत्काल हस्तक्षेप कर सफाई व्यवस्था बहाल करनी चाहिए, क्योंकि स्वच्छता केवल अभियान का नारा नहीं, बल्कि आम जनता के स्वास्थ्य और शहर की जिम्मेदारी से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।

Related Posts

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जंगलों में वन्यजीवों के संरक्षण के दावों के बीच जिले के ग्राम नैंगवा से जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और उसके मांस की बिक्री का मामला…

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए निवार चौकी क्षेत्र में दो रेत से भरे हाइवा वाहनों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने…

Leave a Reply

OTHER NEWS

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश