देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार; ₹5 लाख बरामद

देवास पुलिस की कार्रवाई, बिहार से साइबर ठग गिरफ्तार, 5 लाख रुपए बरामद

देवास।
देवास की कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में बिहार के कटिहार से 21 वर्षीय आरोपी सचिन कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के घर की अलमारी से 5 लाख रुपए नकद बरामद किए हैं।
एसपी पुनीत गेहलोद ने प्रेस वार्ता में बताया कि एलआईसी से सेवानिवृत्त 62 वर्षीय मनोहर लाल सिलोदिया के साथ 6 लाख 3 हजार रुपए की साइबर ठगी हुई थी। आरोपियों ने बैंक अधिकारी बनकर पेंशन कार्ड अपडेट करने और टैक्स में छूट दिलाने का झांसा दिया था।
मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सचिन कुमार, निवासी कटिहार, बिहार को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद 27 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पूछताछ में गिरोह के तार झारखंड के जामताड़ा से जुड़े होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। यह कार्रवाई एसपी पुनीत गेहलोद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया और उनकी टीम ने की। फरियादी ने देवास पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस का धन्यवाद किया।

Related Posts

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जंगलों में वन्यजीवों के संरक्षण के दावों के बीच जिले के ग्राम नैंगवा से जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और उसके मांस की बिक्री का मामला…

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

संदीप मौर्य✍️ कटनी। जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए निवार चौकी क्षेत्र में दो रेत से भरे हाइवा वाहनों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने…

Leave a Reply

OTHER NEWS

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

नैंगवा में जंगली सूअर के कथित अवैध शिकार और मांस बिक्री का खुलासा! वन विभाग की दबिश।

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

ओवरलोड हाइवा चालकों की खैर नहीं! निवार चौकी की कार्रवाई में 54 हजार का जुर्माना!

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

सरकारी चावल के परिवहन में बड़ा फर्जीवाड़ा: 31 ट्रकों का 10,797 क्विंटल चावल गायब, चार पार्टनरों पर FIR

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

तेवरी बायपास पर रफ्तार का कहर: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश