लालगंज, मीरजापुर । स्थानीय विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गंगहरा कलां के प्रांगण में चल रहे आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में रामलीला के आठवें दिन वन गमन का मंचन किया गया। देर रात चले प्रसंगों का मंचन देख दर्शन भावुक हो गए। कई श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गई। मंचन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और उन्होंने पूरी श्रद्धा के साथ रामलीला देखी। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के नारे लगाये। इससे पूरा क्षेत्र भक्ति मय माहौल हो उठा। पिता राजा दशरथ की मर्यादा और माता कैकई के वचन के लिए श्री राम ने राजपाट छोड़कर पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ वनवास के लिए प्रस्थान किया। इस भावुक दृश्य को देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए। कलाकारों ने पिता पुत्र के स्नेह और वियोग की पीड़ा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार दुबे (लाला), राहुल पांडे, जयप्रकाश दुबे, जगत नारायण दुबे, राधे मोहन चौबे, सुरेंद्र कुमार चौबे, गेंदा प्रसाद दुबे, लक्ष्मी नारायण दुबे, विजय दुबे, बृजभूषण चौबे, गौरव दुबे, दुर्गेश तिवारी, चंद्रशेखर दुबे आदि लोग मौजूद रहे।





