मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा की—
लंबित कार्यों में तेजी लाने एवं समयबद्ध स्वीकृतियां जारी करने के निर्देश
जयपुर। आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत गठित राज्य कार्यकारी समिति (SEC) की बैठक मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में आयोजित हुई। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह तथा आपदा प्रबंधन, राहत और नागरिक सुरक्षा विभाग श्री भास्कर सावंत सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। श्री भास्कर सावंत ने विस्तृत पावर पॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से समिति की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। मुख्य सचिव ने लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने, निर्माणाधीन परियोजनाओं की स्वीकृतियां समयबद्ध जारी करने तथा विभागों के बीच समन्वय मजबूत करने के निर्देश दिए।
आपदा जोखिम न्यूनीकरण परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी—
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी 41 जिलों में लाइटनिंग अरेस्टर स्थापित करने के लिए 130 करोड़ रुपये तथा आठ जिलों के 10 प्रमुख बांधों में अर्ली वार्निंग सिस्टम के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, 10 चयनित जिलों में शहरी बाढ़ जोखिम प्रबंधन के लिए 570 करोड़ रुपये और फार्म पॉण्ड एवं सिंचाई पाइपलाइन निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। जयपुर शहरी बाढ़ प्रबंधन योजना के तहत वित्तीय प्रस्ताव सहित अन्य बाढ़ न्यूनीकरण परियोजनाओं की प्रगति की भी जानकारी दी गई।
समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर—
मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को लंबित प्रस्तावों एवं वित्तीय स्वीकृतियों की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा स्वीकृत राशि का समय पर उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों को निर्धारित समयावधि में प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए विभागीय समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

Related Posts

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा* जयपुर में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

गाय की मौत के बाद परिवार में दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके कुत्ते के काटने के बाद गाय की बिगड़ी थी हालत, मौत के बाद परिवार ने…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

मुख्य सचिव ने की आपदा प्रबंधन परियोजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी के निर्देश

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

पंचायती राज चुनाव 2026: तैयारियों की समीक्षा तेज

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

गाय की मौत के बाद दहशत, 18 लोगों ने लगवाए रेबीज के टीके

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर