तेवरी के असाटी किराना स्टोर और स्लीमनाबाद की हर्ष ट्रेडिंग कंपनी में मिली अनियमितता, समर्थन मूल्य पर खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती

संदीप मौर्य✍️

तेवरी के असाटी किराना स्टोर और स्लीमनाबाद की हर्ष ट्रेडिंग कंपनी में मिली अनियमितता, समर्थन मूल्य पर खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती
कटनी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले जिले में धान के अवैध भंडारण और स्टॉक में गड़बड़ी को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। इसी क्रम में 23 नवंबर को राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने तेवरी और स्लीमनाबाद में दो व्यापारिक प्रतिष्ठानों के गोदामों पर औचक दबिश देकर कुल 2067.32 क्विंटल धान जब्त की है। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के धान कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्लोक वाईकर के आदेश पर तहसीलदार स्लीमनाबाद आकाशदीप नामदेव के नेतृत्व में गठित टीम ने सबसे पहले तेवरी स्थित असाटी किराना स्टोर के गोदामों का निरीक्षण किया। यहां जांच के दौरान 195.32 क्विंटल धान भंडारित मिली। मंडी के ई-अनुज्ञा पोर्टल से मिलान करने पर 105.25 क्विंटल धान का स्टॉक वैध रूप से दर्ज पाया गया। स्टॉक के सत्यापन में अंतर सामने आने के बाद प्रशासन ने मौके पर मौजूद 195.32 क्विंटल धान जब्त कर ली।

इसके बाद टीम ने स्लीमनाबाद स्थित श्री हर्ष ट्रेडिंग कंपनी के तीन गोदामों की जांच की। यहां 1872 क्विंटल धान भंडारित मिली, जबकि ई-अनुज्ञा पोर्टल पर फर्म के नाम 2124 क्विंटल धान का स्टॉक दर्ज पाया गया। स्टॉक में अंतर मिलने के चलते मौके पर मौजूद पूरी 1872 क्विंटल धान आगामी आदेश तक जब्त कर ली गई।

मंडी समिति करेगी आगे की कार्रवाई

दोनों प्रतिष्ठानों में सामने आए स्टॉक संबंधी अंतर के बाद अब मंडी विभाग विस्तृत जांच करेगा। कृषि उपज मंडी समिति कटनी द्वारा प्रकरणों की विवेचना के बाद नियमानुसार दांडिक कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार आकाशदीप नामदेव, नायब तहसीलदार राजकुमार नामदेव, सहायक आपूर्ति अधिकारी यज्ञदत्त त्रिपाठी तथा मंडी उपनिरीक्षक सुधीर त्रिपाठी एवं प्रशांत मौर्य उपस्थित रहे।

अब निगरानी के दायरे में दूसरे धान कारोबारी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के पहले हुई इस कार्रवाई ने मंडी में दर्ज स्टॉक और वास्तविक भंडारण के सत्यापन को लेकर प्रशासन की निगरानी तेज होने के संकेत दिए हैं। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि जिले के अन्य धान व्यापारियों के गोदामों में भी इसी तरह जांच की जाती है या नहीं।

Related Posts

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

संदीप मौर्य ✍️ कटनी – नगर की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक परंपराओं का प्रतीक श्री बजरंग कटाएघाट मेले का मंगलवार को को श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के वातावरण में प्रारंभ…

स्लीमनाबाद तिराहे के एसबीआई एटीएम के पास हुई वारदात, अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में एटीएम से जुड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ग्राम हरदुआ निवासी एक युवक के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 28…

Leave a Reply

OTHER NEWS

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का महासंगम, भव्य शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ कटाएघाट मेला”

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

विश्व धरोहर सप्ताह पर निकली भव्य बाइक रैली, रूपनाथ धाम से कंकाली माता मंदिर तक गूंजा विरासत संरक्षण का संदेश

स्लीमनाबाद तिराहे के एसबीआई एटीएम के पास हुई वारदात, अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

स्लीमनाबाद तिराहे के एसबीआई एटीएम के पास हुई वारदात, अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

स्लीमनाबाद–बहोरीबंद में अवैध उत्खनन और प्लाटिंग का साम्राज्य! एसडीएम कार्यालय से महज आधा किलोमीटर दूर चल रहा मिट्टी-मुरम का खेल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

स्लीमनाबाद–बहोरीबंद में अवैध उत्खनन और प्लाटिंग का साम्राज्य! एसडीएम कार्यालय से महज आधा किलोमीटर दूर चल रहा मिट्टी-मुरम का खेल, प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

तेवरी के असाटी किराना स्टोर और स्लीमनाबाद की हर्ष ट्रेडिंग कंपनी में मिली अनियमितता, समर्थन मूल्य पर खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती

तेवरी के असाटी किराना स्टोर और स्लीमनाबाद की हर्ष ट्रेडिंग कंपनी में मिली अनियमितता, समर्थन मूल्य पर खरीदी से पहले प्रशासन की सख्ती

चार करोड़ का चावल कहां गया? 32 ट्रक गायब, तीन महीने तक सोता रहा विभाग!

चार करोड़ का चावल कहां गया? 32 ट्रक गायब, तीन महीने तक सोता रहा विभाग!