चार करोड़ का चावल कहां गया? 32 ट्रक गायब, तीन महीने तक सोता रहा विभाग!

संदीप मौर्य✍️

कटनी। सरकारी खाद्यान्न के परिवहन में एक बड़ा मामला सामने आया है। जिले के गोदामों से इंदौर, हरदा और नीमच भेजे गए करीब चार करोड़ रुपये मूल्य के 10,975.25 क्विंटल फोर्टिफाइड चावल का अब तक हिसाब नहीं मिल पाया है। यह चावल 32 ट्रकों के माध्यम से भेजा जाना बताया गया था, लेकिन संबंधित जिलों में निर्धारित मात्रा में चावल नहीं पहुंचा। हैरानी की बात यह है कि जिस भाग्य लक्ष्मी रोड लाइंस को परिवहन का जिम्मा दिया गया था, वह एजेंसी पूर्व में भी 36 ट्रक धान गायब होने के विवाद में कार्रवाई झेल चुकी है। इसके बावजूद उसे दोबारा परिवहन का काम सौंपे जाने और शिकायतों के बाद भी काम जारी रहने से विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुराने विवाद के बावजूद एजेंसी को मिलता रहा काम

मामले में सामने आई जानकारी के मुताबिक भाग्य लक्ष्मी रोड लाइंस के मालिक विकास केसरवानी और पार्टनर दीपक जैन का नाम पूर्व में अन्य जिलों में 36 ट्रक धान गायब होने के मामले में हुई कार्रवाई से जुड़ा बताया जा रहा है। इसके बावजूद इसी एजेंसी को फोर्टिफाइड चावल के सड़क परिवहन का जिम्मा सौंप दिया गया। अब 32 ट्रक चावल का हिसाब नहीं मिलने के बाद यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि पूर्व के विवाद और कार्रवाई के बावजूद एजेंसी को काम देने का आधार क्या था? क्या ठेका देने से पहले एजेंसी के पुराने रिकॉर्ड का परीक्षण किया गया था?

तीन जिलों ने भेजे पत्र, तीन महीने तक क्यों नहीं हुई कार्रवाई?

दस्तावेजों के अनुसार नीमच कार्यालय ने 3 अगस्त, इंदौर कार्यालय ने 1 सितंबर और हरदा कार्यालय ने 7 सितंबर को कटनी जिला प्रबंधक को पत्र भेजकर अप्राप्त चावल की जानकारी दी थी। इन पत्रों में ट्रकवार और चालानवार विवरण भी उपलब्ध कराया गया था। इसके बावजूद करीब तीन महीने तक संबंधित परिवहनकर्ता से जवाब-तलब नहीं किया गया। न ही लापता बताए जा रहे 32 ट्रकों में लदे 10,975.25 क्विंटल चावल की स्थिति स्पष्ट करने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई सामने आई।

यहां सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब तीन अलग-अलग जिलों से सरकारी खाद्यान्न नहीं पहुंचने की लिखित सूचना मिल चुकी थी, तब कटनी कार्यालय ने तत्काल जांच क्यों नहीं कराई? आखिर किन परिस्थितियों में शिकायतों के बावजूद परिवहन एजेंसी का काम जारी रहा?

भोपाल तक पहुंची शिकायत तो जारी हुआ नोटिस

स्थानीय स्तर पर मामला लंबित रहने के बाद सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम ने मध्य प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक अनुराग वर्मा तक शिकायत पहुंचाई। शिकायतकर्ता के अनुसार प्रबंध संचालक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने का आश्वासन दिया है। इसके बाद कटनी जिला प्रबंधक द्वारा संबंधित परिवहनकर्ता को नोटिस जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है। अब तक कार्रवाई नहीं होने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच मुख्यालय स्तर पर जांच की संभावना भी बढ़ गई है।

जीपीएस और टोल रिकॉर्ड से सामने आ सकता है सच

इस पूरे मामले में ट्रकों की जीपीएस लोकेशन, टोल नानाकों के रिकॉर्ड, ई-वे बिल, परिवहन चालान, वे-ब्रिज की तौल पर्चियां और संबंधित गोदामों के स्टॉक रजिस्टर की जांच अहम साबित हो सकती है। इन दस्तावेजों के मिलान से यह स्पष्ट किया जा सकता है कि ट्रक वास्तव में निर्धारित जिलों तक पहुंचे थे या परिवहन केवल कागजों में दर्शाया गया। साथ ही यह भी जांच जरूरी है कि चावल की सुपुर्दगी किस स्तर पर और किन दस्तावेजों के आधार पर दर्ज की गई।

आज भी जारी है परिवहन, जिम्मेदारी किसकी?

मामले में एक और गंभीर पहलू यह सामने आ रहा है कि विवादों में घिरी बताई जा रही भाग्य लक्ष्मी रोड लाइंस के माध्यम से वर्तमान में भी रैक प्वाइंट से अन्य जिलों के लिए चावल परिवहन का काम कराया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब पुराने परिवहन की शिकायतों का निराकरण नहीं हुआ, तब एजेंसी को आगे काम देने का निर्णय किस आधार पर लिया गया?

Related Posts

धान के अवैध कारोबार पर प्रशासन का, शिकंजा,मोहास में व्यापारी के ठिकाने से 179 क्विंटल धान जब्त

संदीप मौर्य✍️ कटनी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही प्रशासन ने अवैध धान के भंडारण और परिवहन के खिलाफ सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी…

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर के रंगनाथनगर थाना क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में फरार चल रहे 2500 रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

चार करोड़ का चावल कहां गया? 32 ट्रक गायब, तीन महीने तक सोता रहा विभाग!

चार करोड़ का चावल कहां गया? 32 ट्रक गायब, तीन महीने तक सोता रहा विभाग!

धान के अवैध कारोबार पर प्रशासन का, शिकंजा,मोहास में व्यापारी के ठिकाने से 179 क्विंटल धान जब्त

धान के अवैध कारोबार पर प्रशासन का, शिकंजा,मोहास में व्यापारी के ठिकाने से 179 क्विंटल धान जब्त

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

खुशियों का तोहफा लेकर पहुंचे अशोक विश्वकर्मा ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष जन्मदिन का जश्न हुआ खास

खुशियों का तोहफा लेकर पहुंचे अशोक विश्वकर्मा  ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष जन्मदिन का जश्न हुआ खास

जे.के.” के नाम पर नकली पुट्टी का खेल! 58 बोरियां पकड़ाईं, ब्रांड की पैकेजिंग की नकल कर चल रहा था कारोबार

जे.के.” के नाम पर नकली पुट्टी का खेल! 58 बोरियां पकड़ाईं, ब्रांड की पैकेजिंग की नकल कर चल रहा था कारोबार