रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं एवं शैक्षणिक समस्याओं को लेकर NSUI का जोरदार प्रदर्शन

ज्ञापन सौंपकर 15 दिनों में समाधान की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन एवं तालाबंदी की चेतावनी

रायपुर, शासकीय दूधाधारी बजरंग गर्ल्स पोस्ट-ग्रेजुएट ऑटोनॉमस महाविद्यालय में छात्राओं को हो रही मूलभूत सुविधाओं एवं शैक्षणिक समस्याओं के तत्काल निराकरण की मांग को लेकर NSUI द्वारा प्रदर्शन कर महाविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। जिला उपाध्यक्ष वैभव मुजेवार के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल हुईं और अपनी समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान प्राचार्य ने छात्राओं की मांगों पर 15 दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

NSUI ने ज्ञापन के माध्यम से महाविद्यालय में बाथरूम की व्यवस्था दुरुस्त करने, छात्राओं की सुविधा हेतु पैड मशीन तत्काल स्थापित करने, वाटर कूलर की नियमित सफाई एवं पर्याप्त गिलास की व्यवस्था करने की मांग रखी। इसके साथ ही सभी छात्राओं को ID कार्ड वितरित करने तथा प्रत्येक कक्षा में खराब लाइट एवं पंखों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की गई।

ज्ञापन में महाविद्यालय भवन का रेनोवेशन शीघ्र पूरा करने, NCC भवन के धूल भरे कमरों में कक्षाएं संचालित नहीं करने तथा खेल मैदान की साफ-सफाई कर उसे पुनः छात्राओं के उपयोग योग्य बनाने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।

NSUI ने कहा कि छात्राओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना महाविद्यालय प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े इन विषयों को लंबे समय तक लंबित नहीं रखा जाना चाहिए। संगठन ने प्रशासन से निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी मांगों पर ठोस एवं प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की।

NSUI ने स्पष्ट किया कि यदि 15 दिनों के भीतर मांगों का अपेक्षित समाधान नहीं किया गया, तो संगठन द्वारा चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए तालाबंदी जैसे कदम उठाए जाएंगे।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से छात्र नेता उत्कर्ष खिलारी, सरगम शुक्ला, वीरपाल कौर, खुशबू नायक, निधि साहू, भूमिका टंडन, वासुकी, बिंदु, मुनमुन, ऋषिता, भूमिका, सारा, स्वाति सोनवानी, अर्पिता, स्नेहा, नताशा, यशदीप एवं चेतना सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related Posts

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा ने फीता काटकर किया उद्घाटन सहसवान (बदायूं)। प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय परिसर में गुरुवार शाम ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव…

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने की एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप में सफलता नागपुर के लिए खेल जगत से गौरव की खबर सामने आई है। Second Asian Masters Swimming Championship 2026 में मुल…

Leave a Reply

OTHER NEWS

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

रेल जन संवाद: यात्रियों की आवाज से सुधरेंगी रेल सेवाएं

रेल जन संवाद: यात्रियों की आवाज से सुधरेंगी रेल सेवाएं

गोवा में अर्चना भोमले की सक्रिय भूमिका, 7 विधानसभा क्षेत्रों की मिली जिम्मेदारी

गोवा में अर्चना भोमले की सक्रिय भूमिका, 7 विधानसभा क्षेत्रों की मिली जिम्मेदारी

स्नेह मिलन में पत्रकारों का सम्मान, बीके नीलम दीदी ने दिया खुशी का संदेश

स्नेह मिलन में पत्रकारों का सम्मान, बीके नीलम दीदी ने दिया खुशी का संदेश