सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा ने फीता काटकर किया उद्घाटन

सहसवान (बदायूं)। प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय परिसर में गुरुवार शाम ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव का भव्य आगाज हुआ। मुख्य अतिथि IAS ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शौर्य अरोड़ा ने फीता काटकर रामलीला मंच का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान पूरा पंडाल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।

रामलीला समिति के अध्यक्ष बॉबी गौतम उर्फ गौतम असावा ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सहसवान की रामलीला धार्मिक आस्था के साथ नगर की सांस्कृतिक पहचान और गौरव का भी प्रतीक है।

कार्यक्रम में सीओ अशोक कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी नरेश पाल सिंह समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

पहले दिन शिव विवाह की लीला का मंचन हुआ, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक देर रात तक पंडाल में मौजूद रहे।

Related Posts

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं एवं शैक्षणिक समस्याओं को लेकर NSUI का जोरदार प्रदर्शन ज्ञापन सौंपकर 15 दिनों में समाधान की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन एवं तालाबंदी की चेतावनी…

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने की एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप में सफलता नागपुर के लिए खेल जगत से गौरव की खबर सामने आई है। Second Asian Masters Swimming Championship 2026 में मुल…

Leave a Reply

OTHER NEWS

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

रायपुर में छात्राओं की समस्याओं पर NSUI का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

सहसवान में रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, IAS शौर्य अरोड़ा ने किया उद्घाटन

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

डॉ. प्रज्ञा गुल्हाने ने एशियन मास्टर्स में जीता सिल्वर

रेल जन संवाद: यात्रियों की आवाज से सुधरेंगी रेल सेवाएं

रेल जन संवाद: यात्रियों की आवाज से सुधरेंगी रेल सेवाएं

गोवा में अर्चना भोमले की सक्रिय भूमिका, 7 विधानसभा क्षेत्रों की मिली जिम्मेदारी

गोवा में अर्चना भोमले की सक्रिय भूमिका, 7 विधानसभा क्षेत्रों की मिली जिम्मेदारी

स्नेह मिलन में पत्रकारों का सम्मान, बीके नीलम दीदी ने दिया खुशी का संदेश

स्नेह मिलन में पत्रकारों का सम्मान, बीके नीलम दीदी ने दिया खुशी का संदेश