राजकीय स्कूलों के विकास में CSR का सहयोग, ACS ने कंपनियों संग की बैठक

एसीएस ने सीएसआर प्रतिनिधियों के साथ राजकीय विद्यालयों में विकास कार्यों पर की चर्चा
राजकीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास को मिलेगा सीएसआर का सहयोग

जयपुर, । स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजेश यादव की अध्यक्षता में शासन सचिवालय में चम्बल फर्टिलाईजर्स एण्ड केमिकल लिमिटेड एवं होंडा मोटर्स लिमिटेड कंपनियों के सीएसआर प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में राजकीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास एवं सीएसआर के माध्यम से सतत सहयोग उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में चम्बल फर्टिलाईजर्स एण्ड केमिकल लिमिटेड (CFCL) द्वारा अपने कार्यक्षेत्र में लगभग 35 राजकीय विद्यालयों में इन्फ्रास्ट्रक्चर आधारित विकासात्मक कार्य किए जाने पर चर्चा की गई। इस दौरान CFCL की ओर से पूर्व से ही कार्य किए जा रहे 57 राजकीय विद्यालयों में संचालित कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई।

इसी प्रकार होंडा मोटर्स लिमिटेड के सीएसआर प्रतिनिधियों के साथ खैरथल-तिजारा जिले के 12 राजकीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास से संबंधित कार्य किए जाने पर चर्चा की गई। बैठक में दोनों कंपनियों के प्रतिनिधियों से राजकीय विद्यालयों में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के साथ-साथ आवर्ती व्यय में भी सतत सहयोग उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री यादव ने राजकीय विद्यालयों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण में सीएसआर की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कंपनियों से विद्यालयों की आवश्यकताओं के अनुरूप सहयोग के लिए निरंतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।

बैठक में एसई श्री जयकिशोर दुबे, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक श्रीमती सीमा शर्मा, उपायुक्त-सीएसआर श्रीमती सुमन देवी, उपनिदेशक-सीएसआर श्री महेन्द्र प्रताप गर्ग, CFCL के सीनियर मैनेजर-सीएआर श्री अमित शेखर, सहायक मैनेजर-सीएआर श्री अभिषेक पचौरी, सहायक प्रोग्राम मैनेजर-सीएआर श्री तुषार सिंह तथा होंडा मोटर्स लिमिटेड के प्रतिनिधि श्री भरत भूषण यादव उपस्थित रहे।
————

Related Posts

राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का हल्लाबोल, सयाजी द्वार पर पुतला फूंका देवास।दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

जगदलपुर में ज्वेलरी शॉप से सोना चोरी, महाराष्ट्र का गिरोह गिरफ्तार

जगदलपुर – बस्तर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ज्वेलरी शॉप से सोना चोरी करने वाला महाराष्ट्र का गिरोह गिरफ्तार जगदलपुर। कोतवाली पुलिस ने महाराष्ट्र से आकर ज्वेलरी दुकान में चोरी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

राजकीय स्कूलों के विकास में CSR का सहयोग, ACS ने कंपनियों संग की बैठक

राजकीय स्कूलों के विकास में CSR का सहयोग, ACS ने कंपनियों संग की बैठक

राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

जगदलपुर में ज्वेलरी शॉप से सोना चोरी, महाराष्ट्र का गिरोह गिरफ्तार

जगदलपुर में ज्वेलरी शॉप से सोना चोरी, महाराष्ट्र का गिरोह गिरफ्तार

वृंदावन में फौजी के सूने फ्लैट में चोरी, ₹20 लाख का माल पार

वृंदावन में फौजी के सूने फ्लैट में चोरी, ₹20 लाख का माल पार

उधमपुर में CBI की कार्रवाई, रिश्वत लेते Fireman गिरफ्तार

उधमपुर में CBI की कार्रवाई, रिश्वत लेते Fireman गिरफ्तार

मनावर में 20 लाख का गांजा जब्त, 3 आरोपी फरार

मनावर में 20 लाख का गांजा जब्त, 3 आरोपी फरार