राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

राहुल गांधी की हिरासत पर देवास में कांग्रेस का हल्लाबोल, सयाजी द्वार पर पुतला फूंका

देवास।
दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में देवास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। मंगलवार रात सयाजी द्वार पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने हाथों में राहुल गांधी के पोस्टर और तिरंगा लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद केंद्र सरकार का पुतला जलाया गया। पुतला दहन के दौरान आग भड़कने से पुलिसकर्मियों को उसे बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुछ देर सड़क पर धरना देकर भी नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से अलर्ट रहा। मौके पर सीएसपी सहित दो थानों का पुलिस बल और लाइन से अतिरिक्त बल तैनात किया गया था। नगर निगम की दमकल भी मौके पर मौजूद रही।
दरअसल, SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन द्वारा दिल्ली में प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया था। करीब दो घंटे बाद सभी नेताओं को छोड़ दिया गया। देवास में हुए प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष मनीष चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

धान के अवैध कारोबार पर प्रशासन का, शिकंजा,मोहास में व्यापारी के ठिकाने से 179 क्विंटल धान जब्त

संदीप मौर्य✍️ कटनी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही प्रशासन ने अवैध धान के भंडारण और परिवहन के खिलाफ सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी…

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर के रंगनाथनगर थाना क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग आपराधिक मामलों में फरार चल रहे 2500 रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

धान के अवैध कारोबार पर प्रशासन का, शिकंजा,मोहास में व्यापारी के ठिकाने से 179 क्विंटल धान जब्त

धान के अवैध कारोबार पर प्रशासन का, शिकंजा,मोहास में व्यापारी के ठिकाने से 179 क्विंटल धान जब्त

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

दो मामलों में फरार 2500 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, रंगनाथनगर पुलिस ने दबोचा

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

बिना दस्तावेज 301.50 क्विंटल धान लेकर जा रहा था ट्रक, मंडी उड़नदस्ते ने पकड़ा; 88,930 रुपये वसूले

खुशियों का तोहफा लेकर पहुंचे अशोक विश्वकर्मा ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष जन्मदिन का जश्न हुआ खास

खुशियों का तोहफा लेकर पहुंचे अशोक विश्वकर्मा  ,जिला पंचायत उपाध्यक्ष जन्मदिन का जश्न हुआ खास

जे.के.” के नाम पर नकली पुट्टी का खेल! 58 बोरियां पकड़ाईं, ब्रांड की पैकेजिंग की नकल कर चल रहा था कारोबार

जे.के.” के नाम पर नकली पुट्टी का खेल! 58 बोरियां पकड़ाईं, ब्रांड की पैकेजिंग की नकल कर चल रहा था कारोबार

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी

शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर, साइकिल वितरण में जनप्रतिनिधियों की होगी भागीदारी