उधमपुर में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत के कथित मामले में Fireman गिरफ्तार
राकेश गुप्ता उधमपुर:- उधमपुर में Fire & Emergency Services से जुड़े एक Fireman के खिलाफ CBI ने कथित रिश्वत मामले में कार्रवाई की है। CBI के अनुसार, मामला एक होटल के Fire & Emergency Services NOC से संबंधित प्रक्रिया का है।
आरोप है कि NOC की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के एवज में ₹15,000 की रिश्वत मांगी गई थी। CBI ने कार्रवाई करते हुए संबंधित Fireman को कथित तौर पर रिश्वत स्वीकार करते हुए गिरफ्तार किया।
फिलहाल मामले की जांच जारी है। ऐसे में आरोपी पर लगाए गए आरोपों को अदालत द्वारा दोष सिद्ध होने तक अंतिम अपराध नहीं माना जा सकता। जांच के दौरान मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित संलिप्तता को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकती है।





