मनावर में 20 लाख का गांजा जब्त, 3 आरोपी फरार

मनावर पुलिस की महत्वपूर्ण कार्यवाही

“मनावर पुलिस का अवैध गांजा खेती तस्करों पर कड़ा प्रहार, कपास एवं गराडू के खेतों में अवैध
रूप से उगाए जा रहे गांजे के 229 हरे पौधे, कुल वजन करीब 170 किलोग्राम, अनुमानित कीमत ₹20 लाख जप्त”

केंद्र सरकार द्वारा 2029 तक भारत को मादक पदार्थो से मुक्त करने के संकल्प को साकार करने एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मनावर श्री दीपांशु सर (IPS) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनावर श्री राजेश जी यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सिंघाना SI अनुप बघेल, चौकी प्रभारी बाकानेर SI मनोज पाटीदार एवं चौकी प्रभारी उमरबन SI प्रकाश अलावा की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम उकाला, चौकी उमरबन में तीन अलग-अलग खेतों में दबिश देकर कपास एवं गराडू की फसल के बीच अवैध रूप से उगाए जा रहे गांजे के कुल 229 हरे पौधे, कुल वजन करीब 170 किलोग्राम, अनुमानित बाजार मूल्य करीब ₹20 लाख का गांजा जप्त किया गया।
थाना मनावर क्षैंत्र एवं आसपास के क्षैत्रों में खेतों में अवैध मादक पदार्थ गांजे की खेती किए जाने संबंधी सूचनाएं लगातार प्राप्त हो रही थीं। उक्त सूचनाओं पर कार्रवाई हेतु विशेष टीम गठित कर अवैध गांजे की खेती करने वालों के संबंध में सूचना संकलित की जा रही थी । दिनांक 04.10.2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उकाला में तीन अलग-अलग खेतों में कपास एवं गराडू की फसल के बीच गांजे के हरे पौधे अवैध रूप से लगाए गए हैं । सूचना की तस्दीक उपरांत सूचना सही पाए जाने पर SDOP मनावर श्री दीपांशु सर (IPS) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनावर द्वारा तत्काल तीन अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर एक साथ तीनों खेतों में सर्चिंग की गई । सर्चिंग के दौरान तेरसिंह पिता किडिया डामोर निवासी उकाला के कपास के खेत से 29 हरे गांजे के पौधे, वजन करीब 91 किलोग्राम पौधे अवैध पाये जाने पर जप्त किए गए इसी प्रकार कैलाश पिता कुका निवासी उकाला के कपास के खेत से 90 हरे गांजे के पौधे, वजन करीब 12 किलोग्राम पौधे अवैध पाये जाने पर जप्त किए गए व वीरसिंह पिता दौला निवासी उकाला के गराडू के खेत से 110 हरे गांजे के पौधे, वजन करीब 67 किलोग्राम अवैध पाये जाने पर जप्त किए गए । इस प्रकार तीनों स्थान कपास व गराडू के खेत से कुल 229 हरे गांजे के पौधे, कुल वजन करीब 170 किलोग्राम, अनुमानित बाजार मुल्य करीब ₹20 लाख का अवैध मादक पदार्थ गांजे के हरे पौधे जप्त किये गये । उक्त कार्रवाई के संबंध में थाना मनावर पर अपराध क्रमांक 692/26, 694/26 एवं 696/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपीगण वर्तमान मे फरार है जिनकी गिरफ्तार कर पुछताछ की जावेगी की गांजे का उत्पादन कर कहाँ सप्लाई किया जाता ।
आरोपी
तेरसिंह पिता किडिया डामोर जाति भिलाला निवासी उकाला

कैलाश पिता कुका जाति भिलाला निवासी उकाला

वीरसिंह पिता दौला जाति भिलाला निवासी उकाला
जप्त मश्रुका – 229 हरे गांजे के पौधे, कुल वजन करीब 170 किलोग्राम, अनुमानित बाजार मूल्य करीब ₹20 लाख रुपए
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक राजेश यादव के साथ उनि. मनोज पाटीदार, उनि. प्रकाश अलावा, उनि. अनुप बघेल, उनि. प्रशान्त पाल, उनि. आशुतोष जोशी, सउनि. सुखदेव अलावे, प्र.आर. 638 ललित कुमरावत, प्र.आर. 840 बिसनसिंह, प्र.आर. शेरसिंह बघेल, प्र.आर. 367 मौसमी, आर. 145 राहुल सोलंकी, आर. 551 पिंकेश सोलंकी, आर. 687 गंगाराम बघेल, आर. 290 शैलेन्द्र सोलंकी, आर 1086 कमल सौलंकी, आऱ राजेन्द्र कोली का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

    Related Posts

    पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियां तेज

    पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक जयपुर, 05 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 को सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत…

    नगरीय निकाय प्रमुखों से CM भजनलाल का संवाद

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों के साथ किया संवाद 100 दिवसीय कार्ययोजना पर मंथन, दीपावली से पहले सफाई और लाइटिंग व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश जयपुर। मुख्यमंत्री…

    Leave a Reply

    OTHER NEWS

    मनावर में 20 लाख का गांजा जब्त, 3 आरोपी फरार

    मनावर में 20 लाख का गांजा जब्त, 3 आरोपी फरार

    पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियां तेज

    पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियां तेज

    नगरीय निकाय प्रमुखों से CM भजनलाल का संवाद

    नगरीय निकाय प्रमुखों से CM भजनलाल का संवाद

    181 कॉल सेंटर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं: गायत्री राठौर

    181 कॉल सेंटर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं: गायत्री राठौर

    सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

    सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

    वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

    वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद