पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियां तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक

जयपुर, 05 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 को सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत संदेश नायक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में चुनाव तैयारियों और विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रभारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना करते हुए अपने दायित्व समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

चुनाव प्रक्रिया के लिए कुल 25 प्रकोष्ठों का गठन किया गया है, जिन्हें निर्वाचन से जुड़ी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें मतदाता सूची, मतदान केंद्र व्यवस्था, मतदान दलों का गठन एवं प्रशिक्षण, ईवीएम, परिवहन, कानून-व्यवस्था, निर्वाचन सामग्री, मतपत्र, मतगणना, मीडिया, सोशल मीडिया और कम्प्यूटरीकरण से जुड़े प्रकोष्ठ शामिल हैं।

बैठक में मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मतदान दलों की व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए गए। साथ ही मतदाता जागरूकता गतिविधियों के जरिए अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और निर्वाचन संबंधी सूचनाओं एवं रिपोर्टों का नियमित संधारण करने के निर्देश दिए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीना सहित सभी संबंधित प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

मनावर में 20 लाख का गांजा जब्त, 3 आरोपी फरार

मनावर पुलिस की महत्वपूर्ण कार्यवाही “मनावर पुलिस का अवैध गांजा खेती तस्करों पर कड़ा प्रहार, कपास एवं गराडू के खेतों में अवैधरूप से उगाए जा रहे गांजे के 229 हरे…

नगरीय निकाय प्रमुखों से CM भजनलाल का संवाद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नवनिर्वाचित नगरीय निकाय प्रमुखों के साथ किया संवाद 100 दिवसीय कार्ययोजना पर मंथन, दीपावली से पहले सफाई और लाइटिंग व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश जयपुर। मुख्यमंत्री…

Leave a Reply

OTHER NEWS

मनावर में 20 लाख का गांजा जब्त, 3 आरोपी फरार

मनावर में 20 लाख का गांजा जब्त, 3 आरोपी फरार

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियां तेज

पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियां तेज

नगरीय निकाय प्रमुखों से CM भजनलाल का संवाद

नगरीय निकाय प्रमुखों से CM भजनलाल का संवाद

181 कॉल सेंटर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं: गायत्री राठौर

181 कॉल सेंटर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं: गायत्री राठौर

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

सेवा मेरा योगदान अभियान में वन विभाग ने थामा स्वच्छता का संकल्प

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद