शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

विवाह समारोह में गहनों से भरा बैग चोरी करने वाले बाल अपचारी को पकड़ा, पूरी रिकवरी

मुरादाबाद। थाना मझोला क्षेत्र में विवाह समारोह के दौरान गहनों और नकदी से भरा बैग चोरी किए जाने की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शुक्रवार को एसपी सिटी रणविजय सिंह ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, विवाह समारोह के दौरान वधू पक्ष के गहनों और नकदी से भरा बैग चोरी कर लिया गया था। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम मध्य प्रदेश के राजगढ़ तक पहुंची और एक बाल अपचारी को पकड़ लिया।

पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 3.80 लाख रुपये की नकदी के साथ लाखों रुपये कीमत के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद आभूषणों में करीब 13 तोले का सोने का हार, झुमके, अंगूठी और कंगन समेत अन्य जेवर शामिल हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर विवाह समारोहों में मेहमान या वेटर के रूप में प्रवेश कर गहनों और नकदी से भरे बैग को निशाना बनाते थे। मौका मिलते ही बैग लेकर समारोह स्थल से फरार हो जाते थे।

पुलिस के अनुसार, इस वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी बॉबी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

पूरी बरामदगी पर पुलिस टीम पुरस्कृत

मामले में चोरी किए गए संपूर्ण सामान की बरामदगी होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद द्वारा थाना मझोला पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य के लिए 15 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थाना मझोला पुलिस की टीम शामिल रही, जिसमें—

  1. प्रभारी निरीक्षक श्री रविन्द्र कुमार
  2. उपनिरीक्षक सौरभ कुमार
  3. उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार
  4. हेड कांस्टेबल रईस अहमद
  5. हेड कांस्टेबल शरद पंवार
  6. हेड कांस्टेबल हिमांशु आर्य
  7. हेड कांस्टेबल सौरभ नयन
  8. हेड कांस्टेबल सागर मलिक

पुलिस के इस खुलासे से विवाह समारोह में हुई चोरी की वारदात का पर्दाफाश हुआ है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Related Posts

शहर में अवैध निर्माण पर नगर निगम सख्त, छज्जा हटाने और कंपाउंडिंग के निर्देश

कटनी। शहर में बिना अनुमति और भवन निर्माण के निर्धारित नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों को लेकर नगर निगम प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी…

शराब पीकर सड़क पर निकले तो वाहन जब्त! कटनी में यातायात पुलिस का शिकंजा, 16 चालान

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की सड़कों पर मनमानी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग,…

Leave a Reply

OTHER NEWS

शहर में अवैध निर्माण पर नगर निगम सख्त, छज्जा हटाने और कंपाउंडिंग के निर्देश

शहर में अवैध निर्माण पर नगर निगम सख्त, छज्जा हटाने और कंपाउंडिंग के निर्देश

शराब पीकर सड़क पर निकले तो वाहन जब्त! कटनी में यातायात पुलिस का शिकंजा, 16 चालान

शराब पीकर सड़क पर निकले तो वाहन जब्त! कटनी में यातायात पुलिस का शिकंजा, 16 चालान

सामान ढोने वाले लोडर में भरी थीं महिला, पुरुष और बच्चे, कोतवाली पुलिस की सख्ती, वाहन जब्त

सामान ढोने वाले लोडर में भरी थीं महिला, पुरुष और बच्चे, कोतवाली पुलिस की सख्ती, वाहन जब्त

समर्थन मूल्य की खरीदी पर प्रशासन का पहरा,बाहरी धान खपाने की कोशिश पड़ी भारी तो सीधे FIR, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

समर्थन मूल्य की खरीदी पर प्रशासन का पहरा,बाहरी धान खपाने की कोशिश पड़ी भारी तो सीधे FIR, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

शहर में चोरों के हौसले बुलंद! दुकान की दीवार तोड़कर 3 लाख पार, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल?

शहर में चोरों के हौसले बुलंद! दुकान की दीवार तोड़कर 3 लाख पार, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल?

सर्वशक्ति महिला सेवा समिति का भव्य सम्मान समारोह, समाजसेवी महिलाओं से लेकर पत्रकारों और सहयोगियों तक का हुआ सम्मान

सर्वशक्ति महिला सेवा समिति का भव्य सम्मान समारोह, समाजसेवी महिलाओं से लेकर पत्रकारों और सहयोगियों तक का हुआ सम्मान