शहर में अवैध निर्माण पर नगर निगम सख्त, छज्जा हटाने और कंपाउंडिंग के निर्देश

कटनी। शहर में बिना अनुमति और भवन निर्माण के निर्धारित नियमों के विपरीत किए जा रहे निर्माण कार्यों को लेकर नगर निगम प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को राममनोहर लोहिया वार्ड में लल्लाराम पटेल द्वारा लगभग 60×70 फीट क्षेत्र में किए जा रहे निर्माण कार्य पर निगम के अमले ने कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन भवन का छज्जा हटाने और नियमानुसार कंपाउंडिंग की प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश दिए गए।

जानकारी के अनुसार, संबंधित निर्माणकर्ता को नगर निगम प्रशासन की ओर से पूर्व में नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर भूमि स्वामित्व एवं भवन निर्माण की स्वीकृति से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण को हटाने की कार्रवाई के संबंध में भी अवगत कराया गया था। निर्धारित समयसीमा में आवश्यक अनुमति एवं दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के बाद निगम प्रशासन ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई की।

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में भवन निर्माण के लिए निर्धारित नियमों और स्वीकृति प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य है। बिना अनुमति अथवा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण करने वालों के विरुद्ध मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। नियमों की अनदेखी करने वाले निर्माणकर्ताओं को किसी भी स्थिति में मनमानी की छूट नहीं दी जाएगी।

कार्रवाई के दौरान कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह, अतिक्रमण प्रभारी मानेंद्र सिंह सहित कॉलोनी सेल एवं अतिक्रमण शाखा का अमला मौजूद रहा।

Related Posts

शराब पीकर सड़क पर निकले तो वाहन जब्त! कटनी में यातायात पुलिस का शिकंजा, 16 चालान

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की सड़कों पर मनमानी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग,…

सामान ढोने वाले लोडर में भरी थीं महिला, पुरुष और बच्चे, कोतवाली पुलिस की सख्ती, वाहन जब्त

संदीप मौर्य✍️ कटनी। यातायात नियमों को ताक पर रखकर मालवाहक वाहनों में सवारियां ढोने का सिलसिला सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। ऐसा ही एक मामला मुड़वारा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

शहर में अवैध निर्माण पर नगर निगम सख्त, छज्जा हटाने और कंपाउंडिंग के निर्देश

शहर में अवैध निर्माण पर नगर निगम सख्त, छज्जा हटाने और कंपाउंडिंग के निर्देश

शराब पीकर सड़क पर निकले तो वाहन जब्त! कटनी में यातायात पुलिस का शिकंजा, 16 चालान

शराब पीकर सड़क पर निकले तो वाहन जब्त! कटनी में यातायात पुलिस का शिकंजा, 16 चालान

सामान ढोने वाले लोडर में भरी थीं महिला, पुरुष और बच्चे, कोतवाली पुलिस की सख्ती, वाहन जब्त

सामान ढोने वाले लोडर में भरी थीं महिला, पुरुष और बच्चे, कोतवाली पुलिस की सख्ती, वाहन जब्त

समर्थन मूल्य की खरीदी पर प्रशासन का पहरा,बाहरी धान खपाने की कोशिश पड़ी भारी तो सीधे FIR, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

समर्थन मूल्य की खरीदी पर प्रशासन का पहरा,बाहरी धान खपाने की कोशिश पड़ी भारी तो सीधे FIR, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

शहर में चोरों के हौसले बुलंद! दुकान की दीवार तोड़कर 3 लाख पार, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल?

शहर में चोरों के हौसले बुलंद! दुकान की दीवार तोड़कर 3 लाख पार, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल?

सर्वशक्ति महिला सेवा समिति का भव्य सम्मान समारोह, समाजसेवी महिलाओं से लेकर पत्रकारों और सहयोगियों तक का हुआ सम्मान

सर्वशक्ति महिला सेवा समिति का भव्य सम्मान समारोह, समाजसेवी महिलाओं से लेकर पत्रकारों और सहयोगियों तक का हुआ सम्मान