रोजगार उत्सव में CM का नव नियुक्त कार्मिकों से संवाद

रोजगार उत्सव में प्रदेश भर के नव नियुक्त कार्मिकों से मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल संवाद

जिला स्तरीय रोजगार उत्सव में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने नव नियुक्त कार्मिकों को दी शुभकामनाएं

कोटा, 2 अक्टूबर। जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन शुक्रवार को राज्य कृषि प्रबंध संस्थान के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया।
इस अवसर पर जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण भी किया गया। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोटा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित जिला स्तरीय रोजगार उत्सव से जुड़कर नव नियुक्त कार्मिकों से संवाद किया।
मुख्यमंत्री ने जयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से से नव नियुक्त कार्मिकों से संवाद करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं को जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने तथा अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री ने नशा मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, नवनियुक्त कर्मचारियों एवं कार्यक्रम से जुड़े समस्त युवाओं को सामूहिक रूप से नशा मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई।
सरकारी सेवा राष्ट्र निर्माण में योगदान का महत्वपूर्ण अवसर-संदीप शर्मा
जिला स्तरीय रोजगार उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण विधायक श्री संदीप शर्मा ने नव नियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकारी सेवा में चयन राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह न केवल युवाओं में आत्मविश्वास जगाता है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने और सामाजिक एवं पारिवारिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का अवसर भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि युवाओं का सरकारी सेवा में चयन व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने नव नियुक्त कार्मिकों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
नव नियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री की ओर से बधाई संदेश मिले
जिले में विभिन्न विभागों में नियुक्त 101 कार्मिकों को मुख्यमंत्री की ओर से बधाई संदेश दिया गया। कोटा में कुल 101 नव नियुक्त कार्मिकों को विभिन्न विभागों में नियुक्ति मिली है। इनमें सहायक आचार्य, चिकित्सक, पशु चिकित्सा अधिकारी, आयुर्वेद नर्स, कम्पाउंडर, योग प्रोफेशनल, डाटा एंट्री ऑपरेटर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, परिचारक, तकनीशियन-तृतीय, कनिष्ठ सहायक, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर एवं ग्रुप इंस्ट्रक्टर सहित विभिन्न पदों पर नियुक्त कार्मिक शामिल हैं।
नव नियुक्त कार्मिकों ने जताया आभार
नव नियुक्त कार्मिकों ने राज्य सरकार का आभार जताया तथा पूरी निष्ठा, समर्पण और सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही।

कार्यक्रम में शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग रवि वर्मा, सीईओ जिला परिषद कमल कुमार मीणा, उप निदेशक रोजगार मनोज पाठक, पशुपालन विभाग से संयुक्त निदेशक दिनेश कुमार गोठवाल, उप निदेशक ओम प्रकाश मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन श्री पुरुषोत्तम शर्मा एवं श्रीमती किरण सिंह द्वारा किया गया। स्रोत – DIPR कोटा।

Related Posts

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

मुरादाबाद – शेरूआ चौराहे पर पिज्जा की दुकान में हुई घटना के बाद एसपी सिटी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल मुरादाबाद। थाना सिविल लाइंस…

Leave a Reply

OTHER NEWS

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

रोजगार उत्सव में CM का नव नियुक्त कार्मिकों से संवाद

रोजगार उत्सव में CM का नव नियुक्त कार्मिकों से संवाद