CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

युवाओं और कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संदेश, विकास और संगठन को मजबूत करने पर जोर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर में युवाओं और जयपुर, दौसा एवं सवाईमाधोपुर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। ‘सपनों की उड़ान-सशक्त युवा संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जावान, सामर्थ्यवान और संस्कारवान युवा देश और प्रदेश की असली पूंजी हैं। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के साथ विकसित राजस्थान के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा से लेकर खेल, कौशल से लेकर रोजगार तक युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए काम कर रही है। सरकार के अनुसार पिछले पौने तीन साल में 1 लाख 93 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्तियां दी जा चुकी हैं, जबकि 1 लाख 18 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है और करीब सवा लाख पदों का भर्ती कैलेंडर जारी किया गया है। प्रदेशभर में 4 हजार 91 नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा का उपयोग देश और प्रदेश के निर्माण में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त राजस्थान के लिए ‘नई किरण’ कार्यक्रम सहित विभिन्न पहल शुरू की गई हैं। इस अवसर पर प्रतिभा पोर्टल, खेल मित्र पोर्टल और खेलो राजस्थान गेम्स पोर्टल सहित कई सेवाओं का शुभारंभ किया गया। साथ ही सात जिलों में 3 हजार 75 करोड़ रुपये के 668 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने जयपुर, दौसा और सवाईमाधोपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए पंचायत चुनावों में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 100 प्रतिशत सफलता के लक्ष्य के साथ काम करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के संकल्प को गांव-गांव तक पहुंचाने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की वास्तविक ताकत हैं। उनके परिश्रम से ही पार्टी के जनप्रतिनिधि निर्वाचित होकर जनता की सेवा का अवसर प्राप्त करते हैं। इसलिए जनप्रतिनिधियों को कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनकी भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार के सुशासन, विकास और जनकल्याणकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाएं और राजनीतिक विरोध का जवाब विकास कार्यों के माध्यम से दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित राजस्थान के लक्ष्य को हासिल करने में सरकार के साथ संगठन और कार्यकर्ताओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, खेल एवं युवा मामलात मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, राज्य मंत्री के.के. विश्नोई, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, भाजपा महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेन्द्र सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Posts

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार में राधा फ्लोरेंस चौराहे पर फर्जी किन्नरों और वृंदावन के किन्नरों के बीच हुई जमकर बहस और हाथापाई ।बाहर से आये हुए नकली किन्नर जो वृंदावन…

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

मुरादाबाद – शेरूआ चौराहे पर पिज्जा की दुकान में हुई घटना के बाद एसपी सिटी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल मुरादाबाद। थाना सिविल लाइंस…

Leave a Reply

OTHER NEWS

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

वृंदावन में किन्नरों के दो गुटों में जमकर विवाद

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

पिज्जा दुकान में घटना के बाद मौके पर पहुंचे SP सिटी

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

गांधी जयंती पर मनावर थाने में स्वच्छता-पौधारोपण अभियान

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

CM भजनलाल का युवाओं-कार्यकर्ताओं को संदेश

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

शादी में गहनों से भरा बैग चोरी, बाल अपचारी पकड़ा

रोजगार उत्सव में CM का नव नियुक्त कार्मिकों से संवाद

रोजगार उत्सव में CM का नव नियुक्त कार्मिकों से संवाद