सर्वशक्ति महिला सेवा समिति का भव्य सम्मान समारोह, समाजसेवी महिलाओं से लेकर पत्रकारों और सहयोगियों तक का हुआ सम्मान

कटनी। समाज में बदलाव की असली ताकत उन लोगों में होती है, जो बिना किसी अपेक्षा के दूसरों के लिए अपना समय और सामर्थ्य समर्पित करते हैं। इसी सेवाभाव और सामाजिक समर्पण को सम्मान देने की सराहनीय पहल सर्वशक्ति महिला सेवा समिति कटनी द्वारा की गई। 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर स्काईलाइट, संत नगर नई बस्ती में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में समाजसेवा, धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं, सामाजिक संस्थाओं, पत्रकारों और सहयोगियों को सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारंभ मां जालपा, मां कालका एवं मां शारदा के पूजन-वंदन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत कटनी उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, श्रीमती श्वेता पाठक, श्रीमती ममता तोमर एवं श्रीमती कीर्ति मालवीय सहित समिति की संस्थापिका अध्यक्ष श्रीमती माही वीरेन तिवारी, श्रीमती श्रुति चौदहा, श्रीमती श्रद्धा पांडे, श्रीमती सोनाली गुप्ता एवं श्रीमती पूनम त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

सम्मान के साथ समाजसेवा को मिला प्रोत्साहन

समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रही महिलाओं एवं सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पत्रकारों, समाचार पत्रों, ब्लॉगर्स और फोटोग्राफर्स को भी उनके योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाजसेवा करने वाले व्यक्तित्वों का सम्मान वास्तव में उनकी मेहनत, संवेदनशीलता और समर्पण का सम्मान है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक कार्यों को नई पहचान देने के साथ दूसरों को भी सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

बाल प्रतिभाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीता दिल

बाल दिवस के अवसर पर बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समारोह में चार चांद लगा दिए। उनकी मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह में बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के साथ महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सहभागिता का संदेश भी दिया गया।

सम्मान नहीं, सेवा भावना की पहचान है : माही तिवारी

समिति की संस्थापिका अध्यक्ष श्रीमती माही वीरेन तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि किसी व्यक्ति की सोच, समर्पण और सेवा भावना की पहचान है। समिति का प्रयास है कि महिलाओं को ऐसा मंच मिले, जहां उनके सामाजिक योगदान को सम्मान और पहचान मिल सके तथा अन्य महिलाएं भी समाजसेवा के लिए आगे आने को प्रेरित हों।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के रजिस्टर्ड सदस्यों, बोर्ड मेंबर्स, विशेष सदस्यों एवं अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में समिति की ओर से सभी अतिथियों, सम्मानित प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया

Related Posts

शराब पीकर सड़क पर निकले तो वाहन जब्त! कटनी में यातायात पुलिस का शिकंजा, 16 चालान

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की सड़कों पर मनमानी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग,…

सामान ढोने वाले लोडर में भरी थीं महिला, पुरुष और बच्चे, कोतवाली पुलिस की सख्ती, वाहन जब्त

संदीप मौर्य✍️ कटनी। यातायात नियमों को ताक पर रखकर मालवाहक वाहनों में सवारियां ढोने का सिलसिला सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। ऐसा ही एक मामला मुड़वारा…

Leave a Reply

OTHER NEWS

शराब पीकर सड़क पर निकले तो वाहन जब्त! कटनी में यातायात पुलिस का शिकंजा, 16 चालान

शराब पीकर सड़क पर निकले तो वाहन जब्त! कटनी में यातायात पुलिस का शिकंजा, 16 चालान

सामान ढोने वाले लोडर में भरी थीं महिला, पुरुष और बच्चे, कोतवाली पुलिस की सख्ती, वाहन जब्त

सामान ढोने वाले लोडर में भरी थीं महिला, पुरुष और बच्चे, कोतवाली पुलिस की सख्ती, वाहन जब्त

समर्थन मूल्य की खरीदी पर प्रशासन का पहरा,बाहरी धान खपाने की कोशिश पड़ी भारी तो सीधे FIR, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

समर्थन मूल्य की खरीदी पर प्रशासन का पहरा,बाहरी धान खपाने की कोशिश पड़ी भारी तो सीधे FIR, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

शहर में चोरों के हौसले बुलंद! दुकान की दीवार तोड़कर 3 लाख पार, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल?

शहर में चोरों के हौसले बुलंद! दुकान की दीवार तोड़कर 3 लाख पार, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल?

सर्वशक्ति महिला सेवा समिति का भव्य सम्मान समारोह, समाजसेवी महिलाओं से लेकर पत्रकारों और सहयोगियों तक का हुआ सम्मान

सर्वशक्ति महिला सेवा समिति का भव्य सम्मान समारोह, समाजसेवी महिलाओं से लेकर पत्रकारों और सहयोगियों तक का हुआ सम्मान

बच्चों ने आकर्षक मॉडल और स्टॉल के माध्यम से समझाए सामाजिक सरोकार, अतिथियों ने की प्रतिभा की सराहना; नाश्ते के स्टॉल लगाकर सीखा व्यवसायिक कौशल

बच्चों ने आकर्षक मॉडल और स्टॉल के माध्यम से समझाए सामाजिक सरोकार, अतिथियों ने की प्रतिभा की सराहना; नाश्ते के स्टॉल लगाकर सीखा व्यवसायिक कौशल