बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे दीपक बैज, बांटी राहत सामग्री

प्रवीर वार्ड व विजय वार्ड के बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

आपदा की इस घड़ी में बस्तर के अपनों के साथ मजबूती से खड़ी है कांग्रेस पार्टी – दीपक बैज

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज आज जगदलपुर के बाढ़ प्रभावित प्रवीर वार्ड और विजय वार्ड पहुंचे। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और नुकसान की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण किया और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

बैज ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ बस्तर के लोगों के साथ खड़ी है। कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार राहत और सेवा कार्यों में जुटे हैं और जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचा रहे हैं। बाढ़ के कारण अनेक परिवारों के घरों और दैनिक जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि बाढ़ से हुए नुकसान का शीघ्र सर्वे कराया जाए और प्रभावित परिवारों को पर्याप्त मुआवजा एवं आवश्यक राहत उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें इस कठिन परिस्थिति से उबरने में मदद मिल सके।

Related Posts

शराब पीकर सड़क पर निकले तो वाहन जब्त! कटनी में यातायात पुलिस का शिकंजा, 16 चालान

संदीप मौर्य✍️ कटनी। शहर की सड़कों पर मनमानी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग,…

समर्थन मूल्य की खरीदी पर प्रशासन का पहरा,बाहरी धान खपाने की कोशिश पड़ी भारी तो सीधे FIR, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

संदीप मौर्य ✍️ कटनी। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही जिला प्रशासन ने अवैध धान परिवहन और भंडारण के खिलाफ सख्ती की तैयारी शुरू कर दी…

Leave a Reply

OTHER NEWS

शराब पीकर सड़क पर निकले तो वाहन जब्त! कटनी में यातायात पुलिस का शिकंजा, 16 चालान

शराब पीकर सड़क पर निकले तो वाहन जब्त! कटनी में यातायात पुलिस का शिकंजा, 16 चालान

सामान ढोने वाले लोडर में भरी थीं महिला, पुरुष और बच्चे, कोतवाली पुलिस की सख्ती, वाहन जब्त

सामान ढोने वाले लोडर में भरी थीं महिला, पुरुष और बच्चे, कोतवाली पुलिस की सख्ती, वाहन जब्त

समर्थन मूल्य की खरीदी पर प्रशासन का पहरा,बाहरी धान खपाने की कोशिश पड़ी भारी तो सीधे FIR, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

समर्थन मूल्य की खरीदी पर प्रशासन का पहरा,बाहरी धान खपाने की कोशिश पड़ी भारी तो सीधे FIR, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

शहर में चोरों के हौसले बुलंद! दुकान की दीवार तोड़कर 3 लाख पार, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल?

शहर में चोरों के हौसले बुलंद! दुकान की दीवार तोड़कर 3 लाख पार, पुलिस की गश्त पर उठे सवाल?

सर्वशक्ति महिला सेवा समिति का भव्य सम्मान समारोह, समाजसेवी महिलाओं से लेकर पत्रकारों और सहयोगियों तक का हुआ सम्मान

सर्वशक्ति महिला सेवा समिति का भव्य सम्मान समारोह, समाजसेवी महिलाओं से लेकर पत्रकारों और सहयोगियों तक का हुआ सम्मान

बच्चों ने आकर्षक मॉडल और स्टॉल के माध्यम से समझाए सामाजिक सरोकार, अतिथियों ने की प्रतिभा की सराहना; नाश्ते के स्टॉल लगाकर सीखा व्यवसायिक कौशल

बच्चों ने आकर्षक मॉडल और स्टॉल के माध्यम से समझाए सामाजिक सरोकार, अतिथियों ने की प्रतिभा की सराहना; नाश्ते के स्टॉल लगाकर सीखा व्यवसायिक कौशल